मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
Mumbai 10 Percent Water Cut May 2026: मुंबई में 15 मई से 10% पानी की कटौती। झीलों में जल स्तर गिरने के बाद बीएमसी का बड़ा फैसला। मुंबई वासियों से जल संरक्षण की अपील।
- Written By: अनिल सिंह
शुक्रवार, 15 मई 2026 से मुंबई में जलापूर्ति में 10% की कटौती की जाएगी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Mumbai Water Cut 2026: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबईकरों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। झुलसाती गर्मी और जलाशयों में पानी की कमी को देखते हुए प्रशासन ने आगामी 15 मई से शहर में 10 प्रतिशत पानी की कटौती करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि उपलब्ध जल भंडार को अधिक से अधिक समय तक सुरक्षित रखा जा सके। मौसम विभाग द्वारा अगले साल के लिए ‘अल नीनो’ के प्रभाव की चेतावनी और कम बारिश के अनुमान ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
वर्तमान आंकड़ों (11 मई 2026) के अनुसार, मुंबई को जलापूर्ति करने वाले सात झीलों में कुल 3,40,399 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध है। यह वार्षिक आवश्यकता का केवल 23.52 प्रतिशत है। हालांकि, राज्य सरकार ने भातसा और ऊपरी वैतरणा बांधों के आपातकालीन भंडार से अतिरिक्त पानी देने का आश्वासन दिया है, जिससे मुंबई के पास पर्याप्त बैकअप उपलब्ध है। फिर भी, बीएमसी ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए कटौती का रास्ता अपनाया है।
दैनिक जीवन में पानी बचाने की अपील
बीएमसी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे जल संकट से घबराएं नहीं, बल्कि जल संरक्षण की आदतों को अपनाएं। नहाने के लिए शॉवर के बजाय बाल्टी का उपयोग करने और ब्रश या शेविंग करते समय नल खुला न रखने जैसी छोटी आदतों से भारी मात्रा में पानी बचाया जा सकता है। इसके अलावा, पुराने पानी को बासी समझकर फेंकने के बजाय उसका अन्य घरेलू कार्यों में सदुपयोग करने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
Mumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
ये भी पढ़ें- OBC आरक्षण पर बड़ी अपडेट: देवेंद्र फडणवीस सुलझाएंगे ओबीसी आरक्षण की तकनीकी गुत्थी
व्यावसायिक और आवासीय परिसरों के लिए दिशा-निर्देश
मुंबई नगर निगम ने निर्देश दिया है कि हाउसिंग सोसायटियां अपनी छतों पर लगी टंकियों के ‘ओवरफ्लो’ को रोकें और पाइपलाइन में किसी भी रिसाव (लीकेज) को तुरंत ठीक कराएं। वाहनों को पाइप से धोने के बजाय गीले कपड़े से पोंछना बेहतर है। होटलों और रेस्टोरेंट्स को भी सलाह दी गई है कि वे ग्राहकों को केवल आवश्यकता होने पर ही पानी परोसें और नलों में ‘वॉटर सेविंग नोजल’ का उपयोग करें।
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागूबीएमसी की भविष्य की योजना
यह कटौती तब तक प्रभावी रहेगी जब तक कि झीलों में संतोषजनक जल स्तर नहीं बढ़ जाता। प्रशासन भातसा से 1,47,092 मिलियन लीटर और ऊपरी वैतरणा से 90,000 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी प्राप्त करने की प्रक्रिया में है। बीएमसी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पानी के भंडारण पर उनकी पैनी नजर है और हर दिन पानी की आपूर्ति योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है ताकि मानसून आने तक किसी भी बड़ी किल्लत का सामना न करना पड़े।
