Mumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
Mumbai Local Train: पश्चिम रेलवे ने 27-28 जून की मध्यरात्रि में भायंदर और बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान फास्ट लोकल ट्रेनें स्लो लाइन पर चलेंगी और कुछ सेवाएं रद्द रहेंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Mega Block (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhayandar Borivali Jumbo Block: पश्चिम रेलवे के उपनगरीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रविवार, 28 जून को दिन के समय कोई ब्लॉक नहीं लिया जाएगा। हालांकि, ट्रैक, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के मेंटेनेंस के लिए शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में भायंदर और बोरीवली स्टेशनों के बीच जंबो ब्लॉक रहेगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, यह जंबो ब्लॉक अप और डाउन फास्ट लाइनों पर 27 जून की रात 11:30 बजे से 28 जून की सुबह 04:30 बजे तक लिया जाएगा।
फास्ट ट्रेनें स्लो लाइन पर चलेंगी
ब्लॉक अवधि के दौरान विरार/वसई रोड और बोरीवली के बीच चलने वाली सभी फास्ट लाइन की उपनगरीय ट्रेनें स्लो लाइनों पर चलाई जाएंगी। इसके कारण कुछ अप और डाउन उपनगरीय सेवाएं निरस्त भी रहेंगी। निरस्त की गई ट्रेनों की पूरी सूची सभी उपनगरीय खंड के स्टेशन मास्टर कार्यालयों में उपलब्ध कराई गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मानसून से पहले ट्रैक और ओएचई का मेंटेनेंस बेहद जरूरी है। रात के समय ब्लॉक लेकर काम पूरा किया जाएगा ताकि दिन में दफ्तर जाने वाले लाखों यात्रियों को असुविधा न हो।
28 जून को दिन में कोई ब्लॉक नहीं
पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रविवार 28 जून को उपनगरीय खंड पर दिवसकालीन ब्लॉक नहीं लिया जाएगा। आमतौर पर रविवार को मेंटेनेंस के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाता है, लेकिन इस सप्ताह यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सूरत में जुटेंगे देश भर के टेक्सटाइल व्यापारी, भारतीय व्यापार महोत्सव की लॉन्चिंग
मोहर्रम पर मातम; छत्रपति संभाजीनगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों अकीदतमंद जुलूस में हुए शामिल
मुंबई एमएमआर में बढ़ी घरों की बिक्री, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आवास बाजार मजबूत
छत्रपति संभाजीनगर: RTI की आड़ में मनपा कर्मचारियों को धमकाने का आरोप, आयुक्त ने दिए FIR दर्ज कराने के निर्देश
ये भी पढ़े: मुंबई की 25 हजार इमारतों को ओसी देने का प्रस्ताव अटका, स्थायी समिति ने उठाए कई सवाल
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले स्टेशन पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी ले लें और उपर्युक्त व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ब्लॉक के दौरान स्लो लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से थोड़ी देरी संभव है, इसलिए यात्री अतिरिक्त समय लेकर निकलें। यह जंबो ब्लॉक संरक्षा से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए लिया जा रहा है, जिससे मानसून में सुरक्षित और सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
