Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में बीजेपी और ठाकरे गुट में टकराव, ताज लैंड्स एंड होटल के बाहर पुलिस से भिड़े अनिल परब

BJP Thackeray Faction Clash: मुंबई में बीजेपी और ठाकरे गुट के बीच ताज लैंड्स एंड होटल के बाहर बड़ा प्रदर्शन हुआ। इस दौरान अनिल परब आक्रामक दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस तैनात की गई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 14, 2025 | 09:59 PM

मुंबई में बीजेपी और ठाकरे गुट का टकराव (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Political Protest Mumbai: मुंबई में बीजेपी और ठाकरे गुट के बीच बड़ा टकराव देखने को मिल रहा है। ठाकरे गुट के कार्यकर्ता ताज लैंड्स एंड होटल के बाहर आक्रामक प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता अनिल परब भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं और काफी आक्रामक दिखाई दे रहे हैं।

बीजेपी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बीच मजदूर संघ को लेकर विवाद गहरा गया है। इसी विवाद के चलते ठाकरे गुट का संगठन ताज लैंड्स एंड होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शन में अनिल परब स्वयं शामिल हुए हैं और काफी तीखा रुख अपनाए हुए हैं।

मुंबई में बीजेपी-ठाकरे गुट के बीच बड़ी झड़प

ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से जुड़े ‘भारतीय कामगार सेना’ के कार्यकर्ताओं को बरगला कर बीजेपी समर्थित मजदूर संघ में शामिल किया जा रहा है। इसी विरोध में आज उनका प्रदर्शन हुआ, जिसमें जोरदार नारेबाजी भी की गई।

होटल का गेट बंद, पुलिस तैनात

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए होटल प्रबंधन ने होटल का गेट बंद कर दिया है। मुंबई पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात संभालने की कोशिश की। ठाकरे गुट की ओर से अनिल परब और अन्य पदाधिकारी बातचीत के लिए होटल में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी पर अनिल परब आक्रामक हो गए और पुलिस से तीखे सवाल पूछते दिखाई दिए।

अनिल परब ने प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

अनिल परब ने कहा, “ये लोग अंदर घुस आए और मजदूरों के हस्ताक्षर जबरदस्ती ले लिए। उन्होंने हमारे झंडे को हटाने की भी कोशिश की। मैं प्रबंधन से पूछना चाहता हूँ-जब हमें झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी जाती, तो इन्हें कैसे जगह दी गई? क्या सिर्फ इसलिए कि वे सत्ता में हैं?”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा संघ वर्षों से यहाँ काम कर रहा है। पर सत्ता में बैठे लोगों को अलग न्याय मिलता है और हमें अलग। मैं अंदर जाकर जवाब लूंगा। अगर मुझे अंदर नहीं जाने दिया तो मैं सबको बाहर बुलाऊँगा। फैसला यहीं सड़क पर होगा।”

ये भी पढ़े: Mumbai में बढ़ती डायबिटीज पर चिंता, बीएमसी ने शुरू की ‘हेल्दी कैंपस’ पहल

प्रतिनिधिमंडल भेजने के प्रस्ताव पर भी परब का विरोध

मुंबई पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को अंदर भेजने का सुझाव दिया, लेकिन अनिल परब ने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, “मैं कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं हूँ। मैं कम से कम 25 लोगों को अपने साथ अंदर ले जाऊँगा। वरना जिन लोगों ने कल अंदर जाकर हस्ताक्षर लिए थे, उन्हें बाहर बुलाया जाए। कल उन्हें किसी ने नहीं रोका, क्योंकि वे सत्ता में हैं। फिर हमें रोकने का क्या औचित्य है?” अंत में परब ने पुलिस से पूछा, “जब वे लोग कल अंदर गए थे, तब उनसे कोई सवाल क्यों नहीं किया? आज गेट किसने बंद किया है? रास्ता किसने रोका है?”

Bjp thackeray faction clash taj lands end mumbai protest anil parab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 09:59 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashta
  • Mumbai News
  • Shivsena

सम्बंधित ख़बरें

1

RJD ने दी गठबंधन में दरार की खबर, बैकफुट पर आई BJP; क्या होने वाला है बड़ा फेरबदल?

2

सामने कुश्ती…पीछे दोस्ती! पंजाब में फिर BJP से हाथ मिलाएगा अकाली दल? ‘सीक्रेट सर्वे’ ने खोल दी पोल

3

मुंबई लोकल में गूंजी उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की आवाज, युवक कांग्रेस ने यात्रियों के बीच चलाया अभियान

4

मुंबई जीतने के दृढ़ संकल्प के साथ लड़ें: उद्धव ठाकरे का पदाधिकारियों को निर्देश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.