Mumbai में बढ़ती डायबिटीज पर चिंता, बीएमसी ने शुरू की ‘हेल्दी कैंपस’ पहल

BMC के ‘मीठा-चीनी अभियान 2025’ में 5.59 लाख नागरिकों की जांच की गई है। जिसमें से 1.59 लाख को मधुमेह परामर्श दिया गया है। अब 100 कॉलेजों में ‘हेल्दी कैंपस’ पहल से जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
Diabetes Awareness Campaign
मीठा चीनी अभियान (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Diabetes Awareness Campaign: बीएमसी में मीठा-चीनी अभियान 2025' के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में पिछले तीन वर्षों में 5 लाख 59 हजार 751 नागरिकों की मधुमेह और रक्तचाप की जांच की गई है।

इनमें से 1.59 लाख से अधिक मधुमेह रोगियों को आहार संबंधी परामर्श दिया गया है। बीएमसी का यह अभियान नागरिकों में असंक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को रोकने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

बहुतों को नहीं मधुमेह बीमारी की जानकारी

बीएमसी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में सामने आया कि केवल 27 प्रतिशत मुंबईकरों को अधिक चीनी सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि महानगरों में व्यायाम की कमी और असंतुलित खानपान की आदतों के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

'हेल्दी कैंपस इनिशिएटिव'

  • विश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर बीएमसी ने 'हेल्दी कैयस इनिशिएटिव की घोषणा की है। इस पहल के तहत मुंबई के 100 से अधिक कॉलेजों में हेल्दी खा, स्वस्थ रहो, मस्त रही नारे के साथ जनजागृति अभियान चलाया जाएगा।
  • राष्ट्रीय सेवा योजना । एनएसएस) के विद्यार्थियों के माध्यम से 'हेल्दी फूड फेस्ट' प्रतियोगिता और डिजिटल अभियान आयोजित किया जाएगा, आहार विशेषज्ञ छात्रों को पोषण दूत के रूप में प्रशिक्षित करेंगे ताकि समाज में संतुलित आहार की महत्ता का प्रसार हो सके। वर्तमान में बीएमसी के 26 अस्पतालों में विशेष रक्तचाप और मधुमेह जांच केंद्र कार्यरत है।
  • अगस्त 2022 से अक्टूबर 2025 के बीच यहां लाखों नागरिकों की जांच की गई। इसके अलावा 'हिंद्यादय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना और अन्य बीएमसी क्लीनिकों में 1।20 लाख से अधिक मरीज मधुमेह का इलाज करा रहे है। बीएमसी आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी ने नागरिकों से अपील की है कि वे जांच सुविधाओं का लाभ लें।।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com