महाराष्ट्र बीजेपी में बड़ा फेरबदल: चित्रा वाघ बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, रवींद्र चव्हाण ने जारी की टीम की लिस्ट
Maharashtra BJP Organization Change: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने नई टीम का ऐलान किया। चित्रा वाघ महिला मोर्चा अध्यक्ष बनीं। सुजय विखे पाटिल और गोपीचंद पडलकर उपाध्यक्ष नियुक्त।
- Written By: अनिल सिंह
Ravindra Chavan BJP New Team List (फोटो क्रेडिट-X)
Ravindra Chavan BJP New Team List: महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय और मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में मिली प्रचंड सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को और अधिक धार देने के लिए बड़े फेरबदल किए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने अपनी नई टीम की आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसमें अनुभवी चेहरों और युवाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। इस नई फेहरिस्त में सबसे महत्वपूर्ण नाम चित्रा वाघ का है, जिन्हें एक बार फिर महिला मोर्चा की कमान सौंपकर उन पर भरोसा जताया गया है।
महाराष्ट्र बीजेपी संगठन में किए गए इस व्यापक बदलाव का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की जमीनी पकड़ को और मजबूत करना है। रवींद्र चव्हाण द्वारा चुनी गई इस टीम में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं, मुंबई में पार्टी की आवाज को और बुलंद करने के लिए नवनाथ को मुख्य प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
उपाध्यक्षों की फौज और क्षेत्रीय संतुलन
बीजेपी की नई टीम में उपाध्यक्ष पद पर कुल 11 दिग्गजों को नियुक्त किया गया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार, आक्रामक विधायक गोपीचंद पडलकर, सुजय विखे पाटिल और केशव उपाध्याय जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके अलावा रामदास तडस, संजय भेंडे, संजय कोडगे, अतुल कासेकर, प्रवीण पोटे, चेतन देशमुख और अर्चना चाकोरकर को भी उपाध्यक्ष के रूप में सांगठनिक कार्यों को आगे बढ़ाने का जिम्मा दिया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए विदर्भ, पश्चिम महाराष्ट्र और उत्तर महाराष्ट्र के किलों को सुरक्षित करने की रणनीति दिखाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Washim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
सब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
महासचिव और सचिवों की नई जिम्मेदारी
बीजेपी संगठन के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण ‘महासचिव’ (जनरल सेक्रेटरी) के पदों पर निरंजन डावखरे, योगेश सागर, संजय कुटे, माधवी नाईक, राजेश पांडे और सुनील राणे को जगह मिली है। वहीं, सचिव (सेक्रेटरी) के तौर पर प्रशांत ठाकुर, मंगेश चव्हाण, परिणय, वर्षा ढहाळे, संजय जगताप, रोहिणी नायडू, राम सातपुते, प्रवीण घुगे, रेखा कुलकर्णी और भैरवी वाघ को सक्रिय किया गया है। ये पदाधिकारी सीधे तौर पर प्रदेश अध्यक्ष और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच कड़ी का काम करेंगे।
कोषाध्यक्ष और चुनावी भविष्य की रणनीति
आर्थिक मोर्चे और संसाधनों के प्रबंधन के लिए मिहिर कोटेचा को महाराष्ट्र बीजेपी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि लखानी को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निकाय चुनावों में जीत के बाद बीजेपी अब ‘मिशन मोड’ में आ गई है। अचानक किए गए इन बदलावों ने न केवल विपक्षी दलों को चौंका दिया है, बल्कि पार्टी के भीतर भी नई ऊर्जा का संचार किया है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालने और आगामी चुनावों के लिए जनसंपर्क तेज करने के निर्देश दिए हैं।
