Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बागी उम्मीदवारों से कई प्रभागों में घिरी भाजपा, असंतुष्टों को दरकिनार कर 13 युवाओं को मिला मौका

BJP Internal Conflict: मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव से पहले भाजपा को बागी उम्मीदवारों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, 13 नए शिक्षित युवाओं को टिकट देकर सियासी दांव खेला है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 04, 2026 | 05:03 PM

BJP Internal Conflict:मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mira Bhayandar Municipal Election: मीरा-भाईंदर की राजनीति इस समय अभूतपूर्व उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। मनपा चुनावों से ठीक पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने ही नेताओं की बगावत ने कठघरे में खड़ा कर दिया है। टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष ने ऐसा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है कि पार्टी अनुशासन, संगठनात्मक एकता और चुनावी गणित तीनों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पार्टी नेतृत्व की तमाम कोशिशों, मान-मनौव्वल और अनुशासनात्मक कार्रवाई के बावजूद बागी नेता पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। नतीजतन, कई प्रभागों में चुनावी मुकाबला अब पार्टी बनाम पार्टी के अपने नेता जैसा बनता जा रहा है। टिकट वितरण के बाद भाजपा में सबसे अधिक असंतोष देखने को मिला है। कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पार्षदों और पदाधिकारियों का आरोप है कि वर्षों की मेहनत और मजबूत जमीनी पकड़ के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया। इसी नाराजगी ने कई जगहों पर खुली बगावत का रूप ले लिया है।

मान-मनौव्वल और कार्रवाई के बावजूद नहीं माने बागी

प्रभाग 23 से पूर्व पार्षद विनोद म्हात्रे, प्रभाग 2 से यशवंत कांगणे और उनकी पत्नी व पूर्व पार्षद मीना कांगणे, भाजपा पदाधिकारी शिखा भाटेवाड़ा और अभिषेक भाटेवाड़ा ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरने की घोषणा की है। वहीं प्रभाग 4 में पूर्व वरिष्ठ पार्षद प्रभात पाटिल, उनके पुत्र पीयूष पाटिल और पूर्व पार्षद गणेश भोइर ने भी पार्टी लाइन से हटकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कार्यकर्ताओं की अनदेखी

इसके अलावा प्रभाग 5 से पूर्व पार्षद डॉ. प्रीति पाटिल, प्रभाग 14 से अनिल भोसले, प्रभाग 18 से पूर्व पार्षद दौलत गजरे और पदाधिकारी प्रो. सुनील धापसे, प्रभाग 1 से पूर्व पार्षद रीटा शाह तथा प्रभाग 7 से रक्षा भूपतानी भी भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। इन बागी उम्मीदवारों का कहना है कि स्थानीय नेतृत्व ने टिकट वितरण में मनमानी की और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की। वहीं भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पार्टी अनुशासन से गद्दारी करने वालों को टिकट नहीं दिया गया।

पार्टी की सख्ती, लेकिन असर सीमित

स्थिति को संभालने के लिए भाजपा नेतृत्व ने बागी उम्मीदवारों को मनाने के प्रयास किए। कुछ असंतुष्टों को नई जिम्मेदारियां देकर मना लिया गया। पूर्व पार्षद डॉ. सुशील अग्रवाल, एड. राजकुमार मिश्रा, स्वामी विजय कुमार, रोहित गुप्ता, दीपाली मोकाशी, श्रद्धा बने और शैलेश मामुनकर सहित कुछ नेताओं ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। हालांकि, इसके बावजूद कई बागी नेताओं ने नामांकन वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे पार्टी नहीं, बल्कि जनता के भरोसे चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बड़ी संख्या में बागी उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़े: कुंभ मेले से पहले त्र्यंबकेश्वर में ‘स्वच्छ संकल्प’ अभियान शुरू, पर्यावरण अनुकूल पर प्रशासन का फोकस

13 नए शिक्षित युवाओं को भाजपा का टिकट

पूर्व पार्षदों की नाराजगी और बगावत के बीच भाजपा ने इस बार 13 नए शिक्षित युवाओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें प्रभाग 1 से मानसी शर्मा (बीएससी नर्सिंग) और पंकज पांडे (स्नातक), प्रभाग 3 से एड. तरुण शर्मा (वकील) और दिव्या प्रसाद परब (स्नातक), प्रभाग 5 से प्रियंका करनी चरण (एम.कॉम, बी.एड.), प्रभाग 7 से डॉ. भाव्या पिपलिया (चिकित्सक), प्रभाग 8 से किमया रकवी (मास्टर इन इंजीनियरिंग मैनेजमेंट), प्रभाग 10 से महेश म्हात्रे (व्यवसायी) और आकांक्षा विरकर (स्नातक, फैशन डिजाइनर), प्रभाग 11 से विशाल पाटील (व्यवसायी), प्रभाग 15 से मानसी पाटील (आईटी इंजीनियर), प्रभाग 18 से एड. मयूरी म्हात्रे (वकील) और विवेक उपाध्याय शामिल हैं।

भाजपा युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष रणवीर वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने 23 युवाओं के लिए टिकट की मांग की थी, जिनमें से 13 को मौका मिला है। उन्होंने खुशी जताई कि पहली बार मनपा चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में युवा नेतृत्व को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Bjp rebel candidates mira bhayandar municipal election 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 05:03 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, 2 संदिग्ध हिरासत में, देसी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस जब्त

2

जेल से चुनाव लड़ेंगे पूर्व पार्षद प्रकाश लोंढे, न्यायिक हिरासत में रहते हुए प्रभाग 11 से भरा नामांकन

3

IPL में कभी नहीं दिखेंगे बांग्लादेशी प्लेयर…BCCI लगाएगा PAK जैसा बैन! घोष की मांग पर होगा एक्शन?

4

भाजपा कांग्रेस की जीत को पचा नहीं पा रही, राज्य में हुई हिंसा पर बोले DK; कहा- पुराना जमाना भूल जाओ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.