NMC Election 2026: रूपाली माने, शेख मुजीब समेत 12 ने छोड़ा मैदान, अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला

NMC Election Candidates List: नागपुर मनपा चुनाव 2026 के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। जानें प्रभाग 33, 26 और अन्य वार्डों से किसने छोड़ा मैदान और अब क्या हैं समीकरण।
Nagpur NMC Election 2026 Nomination Withdrawal Nagpur
नागपुर न्यूज
Published on: 
Updated on: 

Nomination Withdrawal Nagpur: मनपा के आम चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बागियों द्वारा चुनावी मैदान में ताल ठोकने के बाद कुछ राजनीतिक दलों के मुख्य नेताओं ने नाराजों को मनाने का सिलसिला शुरू कर दिया। हालांकि फिलहाल इसका असर दिखाई तो नहीं दे रहा है किंतु नाम वापसी के अंतिम दिन के पहले अब अलग-अलग प्रभागों से कुल 12 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।

मनपा द्वारा जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवार विभिन्न जोनों और प्रभागों से संबंधित हैं। इनमें जोन क्रमांक 4, 5, 6, 7, 8 और 10 के प्रत्याशी शामिल हैं। इन 12 उम्मीदवारों के हटने के बाद अब संबंधित प्रभागों में चुनावी मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना है क्योंकि अब मुख्य उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार बढ़ गए हैं। निर्वाचन विभाग अब अंतिम रूप से चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों की सूची के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।

इन उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान

नामांकन वापस लेने वालों में प्रभाग 33-अ से रूपाली संदीप माने, प्रभाग 26-क से भारती नितिन झाडे और सारखे कल्पना गणेश तथा प्रभाग 27-ड से शेख मुजीब शेख मोहम्मद के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार प्रभाग 19-ड से फरदीन गनी खान, प्रभाग 22-क से काशीकर अनिता रितेश, प्रभाग 5-ड से परिहार विक्रम सिंह बजरंग सिंह और प्रभाग 20-ड से शाहू गणेश लीलाराम ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रभाग 24-अ से अर्चना राकेश पाटिल और वानखेड़े अनिता प्रदीप ने अपना नाम वापस लिया, जबकि प्रभाग 9 से निसार अहमद कुरैशी और अमित अशोक बंसोड ने चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लिया है।

नामांकन वापस लेने वालों की मुख्य सूची

  • प्रभाग 33-अ: रूपाली संदीप माने

  • प्रभाग 26-क: भारती नितिन झाडे, कल्पना गणेश सारखे

  • प्रभाग 27-ड: शेख मुजीब शेख मोहम्मद

  • प्रभाग 19-ड: फरदीन गनी खान

  • प्रभाग 22-क: अनिता रितेश काशीकर

  • प्रभाग 5-ड: विक्रम सिंह बजरंग सिंह परिहार

  • प्रभाग 20-ड: गणेश लीलाराम शाहू

  • प्रभाग 24-अ: अर्चना राकेश पाटिल, अनिता प्रदीप वानखेड़े

  • प्रभाग 9: निसार अहमद कुरैशी, अमित अशोक बंसोड

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com