Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, 2 संदिग्ध हिरासत में, देसी पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस जब्त

Illegal Arms Seized: मालेगांव शहर में स्थानीय अपराध शाखा और किला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्धों से दो देसी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस जब्त कर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की गई है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 04, 2026 | 04:54 PM

Illegal Arms Seized:मालेगांव शहर (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Malegaon Crime News: मालेगांव शहर में अवैध घातक हथियार लेकर दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे दो संदिग्धों को स्थानीय अपराध शाखा और किला पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई में दो देसी निर्मित पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

नाशिक ग्रामीण जिले में अवैध गतिविधियों के समूल उन्मूलन और आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार (दि. 4 जनवरी) को स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रविंद्र मगर को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी।

अपराध शाखा और किला पुलिस टीम की कार्रवाई

सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा और किला पुलिस थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मालेगांव शहर के इस्लामाबाद परिसर में जाल बिछाया। इस दौरान हिदायत शरीफ शेख (उम्र 27 वर्ष, निवासी भारत सिनेमा हॉल के पास, न्यू नाना पेठ, पुणे) और अब्दुल मलिक अकिल अहमद (उम्र 19 वर्ष, निवासी इस्लामाबाद, मालेगांव) को हिरासत में लिया गया।

दोनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो देसी निर्मित पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से घातक अग्निशस्त्र अपने पास रखे हुए थे।

छह गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज

इस संबंध में मालेगांव किला पुलिस थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी हिदायत शेख पुणे जिले का कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और गंभीर चोट पहुंचाने जैसे कुल छह गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

ये भी पढ़े: कुंभ मेले से पहले त्र्यंबकेश्वर में ‘स्वच्छ संकल्प’ अभियान शुरू, पर्यावरण अनुकूल पर प्रशासन का फोकस

इन्होंने की कार्रवाई

यह कार्रवाई नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटील, अपर पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बारवाल और दर्शन दुगड के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रविंद्र मगर, किला पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक सुधीर पाटील, पुलिस उपनिरीक्षक दत्ता कांभिरे, पुलिस उपनिरीक्षक भूषण चव्हाण तथा पुलिसकर्मी सुभाष चोपड़ा, दत्ता माळी, योगेश कोळी, पंकज भोये, अंबादास डामसे और विजय तावडे शामिल थे।

Malegaon illegal pistol seized two arrested nashik crime news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 04:54 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Maharashtra Police
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

जेल से चुनाव लड़ेंगे पूर्व पार्षद प्रकाश लोंढे, न्यायिक हिरासत में रहते हुए प्रभाग 11 से भरा नामांकन

2

अमरावती बेलोरा हवाई अड्डा: 31 मार्च से शुरू होगी नाइट लैंडिंग, DVOR प्रणाली का काम अंतिम चरण में

3

2 नाबालिग लड़कियों ने गर्भवती होने के बाद दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ की कार्रवा

4

अकोला पुलिस का शर्मनाक चेहरा: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में रामदासपेठ का PSI शंकर बोंडे गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.