मुंबई, पुणे के श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर-उत्तर भारत यात्रा का मौका, रेलवे चलाएगी भारत गौरव ट्रेन
Bharat Gaurav Train: मुंबई और पुणे के श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन से महाकालेश्वर और उत्तर भारत तीर्थ यात्रा का विशेष पैकेज 25 अप्रैल से शुरू होगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
North India pilgrimage train (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mahakaleshwar Tour Package: पुणे, मुंबई के साथ गुजरात के श्रद्धालुओं के लिए महाकालेश्वर एवं उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की दर्शन यात्रा का अवसर रेलवे के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। जो श्रद्धालु महाकालेश्वर और उत्तर भारत के अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए भारत गौरव विशेष रेल चलाई जा रही है। इस यात्रा की योजना और संचालन भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा किया जाएगा।
यह है यात्रा पैकेज
महाकालेश्वर एवं उत्तर भारत दर्शन यात्रा 10 रात / 11 दिन का भ्रमण पैकेज है, जो 25 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। धार्मिक पर्यटन की इस यात्रा में उज्जैन, मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णो देवी के दर्शन शामिल हैं।
दौंड स्टेशन से होगी रवाना
भारत गौरव एक्सप्रेस 25 अप्रैल को सुबह 8 बजे दौंड स्टेशन से रवाना होगी और 5 मई को रात 8:30 बजे वापस दौंड स्टेशन पहुंचेगी। यात्री पुणे, लोणावला, कर्जत, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और उज्जैन से इस ट्रेन में चढ़ और उतर सकेंगे। मथुरा, हरिद्वार, अमृतसर और वैष्णो देवी में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला ‘रेल फाटक मुक्त’ राज्य, CM फडणवीस ने MahaRail की बैठक में दिए कड़े निर्देश
महाराष्ट्र के इन दो शहरों में रखा जाता है देश का सर्वाधिक सोना, जानें इन गोल्ड वॉल्ट्स में क्या खास है?
मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री का बैग खोलते ही सन्न रह गए अधिकारी, अंदर से निकले 29 दुर्लभ विदेशी जीव
INDIA Alliance Meeting: ‘राहुल गांधी पीएम बनें और क्षेत्रीय दलों को मौका दें’, उद्धव गुट का कांग्रेस को सुझाव
ये भी पढ़े: मुंबई की सीमा पार कर दौड़ेगी मुंबई मेट्रो, ठाणे से पहले मीरा-भायंदर वासियों को राहत, मेट्रो-9 हो रही है शुरू
देश के विभिन्न हिस्सों से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन
भारत गौरव ट्रेन में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 2 पावर यान और 1 पैंट्री यान सहित कुल 14 एलएचबी कोच होंगे। अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर किराया एवं अन्य विवरण प्राप्त किए जा सकते हैं। भारत सरकार की “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है।
