Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब

Abhinandan Morcha Mumbai: मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित अभिनंदन मोर्चा में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। एक मंच पर राज और उद्धव ठाकरे साथ दिखे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह भाजपा विरुद्ध भारत की लड़ाई है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 26, 2026 | 12:47 PM

अभिनंदन मोर्चा की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Uddhav Thackeray Speech Shivaji Park Rally: आज मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क और दादर की सड़कों पर एक ऐसा जनसैलाब उमड़ा, जिसने महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। मौका था अभिनंदन मोर्चा का, जहां वर्षों बाद ठाकरे परिवार के दिग्गज राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ, एक ही मंच पर नजर आए। यह रैली केवल राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि NEET परीक्षा घोटाले के खिलाफ लड़ रहे छात्रों और अभिभावकों के संघर्ष की जीत का उत्सव बन गई।

मंच पर जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे आए, तो उन्होंने साफ कर दिया कि आज वह लंबी चौड़ी राजनीतिक बातें नहीं करेंगे। उन्होंने घोषणा की, आज भाषण का दिन नहीं, केवल खुशी मनाने का दिन है। राज ठाकरे ने उन छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने नीट पेपर लीक के विवाद और मानसिक दबाव के कारण आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय Gen Z यानी आज की युवा पीढ़ी को देते हुए कहा कि इनके संघर्ष ने सरकार के अहंकार को मिट्टी में मिला दिया है।

उद्धव ठाकरे का तीखा प्रहार

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए इसे भाजपा विरुद्ध भारत की लड़ाई करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अब शासन और देश के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उनके नेता केवल नेता फोड़ने के काम में लगे हुए हैं। उद्धव ठाकरे ने छात्रों की इस पहल की तुलना इतिहास के बड़े आंदोलनों से करते हुए कहा कि जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह संघर्ष इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड

ग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!

नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!

मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत

वंदे मातरम ! pic.twitter.com/zDTbPusJG3 — ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 26, 2026

मंच पर गूंजी ठाकरे परिवार की दहाड़

रैली में केवल उद्धव और राज ही नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के नेता आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे भी पूरी सक्रियता के साथ मौजूद थे। अमित ठाकरे ने बेहद विनम्रता दिखाते हुए मंच से झुककर छात्रों का आभार प्रकट किया और कहा कि जेन-जी ने ही हमें लड़ना सिखाया है। वहीं, आदित्य ठाकरे ने भी युवाओं की सामूहिक शक्ति का कौतुक किया और इसे अन्याय के खिलाफ एक बड़ी जीत बताया।

यह भी पढ़ें: मुंबई के शिवाजी पार्क में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच छात्र जुटना शुरू, एक मंच पर साथ दिखेंगे उद्धव और राज

सुरक्षा का अभेद्य किला और भारी भीड़

इस विशाल जनसैलाब को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क और वीर सावरकर मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सुबह 10 बजे से ही  प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी और ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जा रही थी। इस अभिनंदन रैली में न केवल ठाकरे परिवार, बल्कि रोहित पवार, संजय राउत जैसे कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए, जिससे इस आंदोलन को और अधिक मजबूती मिली।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को अपनी पहली जीत मानकर छात्रों और अभिभावकों के चेहरों पर जो उत्साह था, उसने साफ कर दिया कि यह लड़ाई अब और लंबी चलने वाली है। फिलहाल, मुंबई की सड़कों पर जुटी यह भीड़ सत्ता के लिए एक स्पष्ट चेतावनी बनकर उभरी है।

Abhinandan morcha mumbai uddhav thackeray speech shivaji park rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 12:47 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Raj Thackeray
  • Udhhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.