BMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
Mumbai BMC News: बीएमसी जन्म प्रमाणपत्र से जुड़े लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए नया सॉफ्टवेयर और डैशबोर्ड बनाएगी। नागरिक सुविधा केंद्र रविवार को भी खुलेंगे।
- Written By: रूपम सिंह
बीएमसी बैठक (सौजन्य- एक्स)
Mumbai BMC Birth Certificate Pending Application: जन्म प्रमाणपत्र से जुड़े लंबित आवेदनों के तेजी से निपटारे के लिए महानगरपालिका बृहन्मुंबई (बीएमसी) ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे ने आवेदन प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए आवेदन स्वीकार करने का समय बढ़ाने, अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करने तथा तकनीक का अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
चेंबूर स्थित एम-पश्चिम कार्यालय में परिमंडल-5 के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वर्मा-लवंगारे ने मानखुर्द, शिवाजी नगर, कुर्ला, चेंबूर सहित एम-पूर्व, एम-पश्चिम और एल विभाग में जन्म प्रमाणपत्र से जुड़े आवेदनों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि आवेदन स्वीकार होने के बाद कम से कम समय में प्रक्रिया पूरी की जाए।
बीएमसी जन्म प्रमाणपत्र के नए आवेदन और संशोधन के लिए नया सॉफ्टवेयर तथा डैशबोर्ड विकसित करेगी, जिससे दस्तावेज अपलोड और पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। विदेश में शिक्षा और वीजा के लिए क्यूआर कोड आधारित आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाने के भी निर्देश दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
🔹जन्म दाखल्याचे अर्ज स्वीकारण्यासाठी अतिरिक्त मनुष्यबळाची कुमक वापरा, असे निर्देश अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) श्रीमती प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे यांनी दिले आहेत. 🔹बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या एम पश्चिम कार्यालय, चेंबूर येथे अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) श्रीमती… pic.twitter.com/odyJQ3ljCy — माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 25, 2026
स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा
बैठक में सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजनाओं, बारिश जनित रोगों, प्रसूति गृहों तथा उपनगरीय अस्पतालों की क्षमता वृद्धि और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर नागरिक समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नागरिक सुविधा केंद्रों में आवेदन स्वीकार करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर रविवार को भी सुविधा केंद्र खुले रहेंगे। अतिरिक्त आयुक्त ने चेंबूर के अमर महाल फ्लाईओवर के नीचे संचालित ‘सिग्नल स्कूल’ का दौरा कर वहां चल रहे कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना की और आषाढी एकादशी की दिडी यात्रा में भी भाग लिया।
