-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Attack On Cab Driver Case Registered Against Audi Couple Travelling In Notice Issued
कैब ड्राइवर पर हमला: ऑडी में सवार दंपति पर मामला दर्ज, कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी
- Written By: किर्तेश ढोबले
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंसारी ने ऑडी (कार) का पीछा किया और घाटकोपर में एक मॉल के सामने एक इमारत के प्रवेश द्वार पर उसकी गाड़ी लग्जरी कार से टकरा गई, जिसके बाद चक्रवर्ती ने उसे थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती ने अंसारी को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।

ऑडी में सवार दंपति पर मामला दर्ज (फोटो- वीडियो स्क्रीनग्रैब)
मुंबई: मुंबई में एक कैब ड्राइवर की गाड़ी और अपनी कार के बीच थोड़ी टक्कर लग जाने पर कहासुनी के बाद एक दंपति ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की थी। इस हमले में कैब ड्राइवर को गंभीर चोंटे है। इस घटना को एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कथित रूप से नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति 24 वर्षीय कैब चालक को धक्के मार रहा है जिससे वह (चालक) गिर जाता है और उसके सिर में चोट लग जाती है। पार्कसाइट पुलिस ने कैब ड्राइवर कयामुद्दीन अंसारी के शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है।
पार्कसाइट थाने के इन अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह घटना 18 अगस्त की रात करीब 11बजकर 20 मिनट पर हुई जब ओला कैब चालक कयामुद्दीन अंसारी एक यात्री को लेकर नवी मुंबई के उल्वे की ओर जा रहा था। उसने बुधवार को मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह असल्फा मेट्रो रेल स्टेशन से जा रहा था, तभी एक ऑडी कार ने पीछे से उसकी कार को टक्कर मार दी।”
#UPDATE | Maharashtra | An FIR has been registered under sections 115,117, 351 (2), and 352 of BNS (Bharatiya Nyaya Sanhita). The accused identified as Rishabh Chakravorty, is a journalist by profession. Santosh Ghatekar, the senior police officer of the Parksite Police Station… https://t.co/ciJGoobCmr — ANI (@ANI) August 31, 2024
उन्होंने शिकायत के हवाले से कहा, ‘‘ जब अंसारी यह देखने के लिए नीचे उतरा कि उसकी गाड़ी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है, तो ऑडी कार में सवार दंपति– ऋषभ चक्रवर्ती (35) और उनकी पत्नी अंतरा घोष (27) नीचे उतरे और उसे गालियां देने लगे। घोष ने कथित तौर पर अंसारी की गाड़ी से ओला कैब ‘डिवाइस’ भी खींच ली और फिर दोनों मौके से चले गया।”
यह भी पढ़ें:-चंद्रपुर में दो शिक्षकों ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाकर किया गंदा काम
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
मुंबई लोकल ट्रेन में आपस में भिड़ी दो महिलाएं, जमकर कटा बवाल, देखें वायरल VIDEO
मनसे नेता की महिला के साथ दबंगई…दफ्तर में बुलाकर की मारपीट, देखें VIDEO
पार्सल देने आए डिलीवरी वाले का लड़की के साथ ‘गंदा’ काम! सामने आया शर्मसार करने वाला VIDEO
अधिकारी ने बताया कि अंसारी ने ऑडी (कार) का पीछा किया और घाटकोपर में एक मॉल के सामने एक इमारत के प्रवेश द्वार पर उसकी गाड़ी लग्जरी कार से टकरा गई, जिसके बाद चक्रवर्ती ने उसे थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा,‘‘चक्रवर्ती ने अंसारी को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। अंसारी को पहले घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया और फिर सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। इमारत के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उस पर हुआ हमला रिकार्ड हो गया है।”
अधिकारी ने बताया, ‘‘अंसारी की शिकायत के आधार पर चक्रवर्ती और घोष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। दोनों पक्षों के दावों और प्रतिदावों की जांच की जा रही है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Attack on cab driver case registered against audi couple travelling in notice issued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
Jul 24, 2026 | 05:02 PMइंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














