मुंबई लोकल ट्रेन में आपस में भिड़ी दो महिलाएं, जमकर कटा बवाल, देखें वायरल VIDEO

Maharashtra Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन का वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रेन में दो महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की को लेकर झगड़ा शुरु हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Mumbai Local Viral Video
मुंबई लोकल ट्रेन में आपस में भिड़ी दो महिलाएं, जमकर कटा बवाल, देखें वायरल VIDEO
Published on
Updated on

Maharashtra News: महाराष्ट्र की मुंबई लोकल ट्रेन में एक हैरान करने वाला और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर धक्का-मुक्की और झड़प होती हुई दिखाई दे रही है।

छोटी-सी बात पर शुरू हुई बहस

वीडियो में एक महिला सीट पर बैठी हुई है, जबकि दूसरी महिला खड़ी हुई है। दोनों के बीच किसी छोटी-सी बात को लेकर बहस शुरू होती है, जो जल्द ही बढ़कर झगड़े में बदल जाती है। खड़ी महिला बैठी हुई महिला के पास आकर उसका हाथ पकड़कर खींचतान करने लगती है।

इस दौरान, ट्रेन में मौजूद अन्य महिलाएं और लड़कियां इस झगड़े को रोकने की कोशिश करती हैं। वे दोनों को अलग करने की पूरी कोशिश करती हैं, ताकि झगड़ा और न बढ़े और ट्रेन में शांति बनी रहे। कुछ ही समय में, महिलाओं ने मिलकर झगड़ती हुई दोनों को अलग किया और उन्हें शांत होकर बैठने के लिए कहा।

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

यह पूरी घटना किसी एक महिला ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक छोटी-सी तकरार को लेकर झड़प हुई और फिर आसपास के लोग अपनी समझदारी से स्थिति को शांत करने में सफल रहे।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह एक चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इस घटना को देखकर हैरान हैं और इसे अनुचित मानते हुए कह रहे हैं कि ट्रेन जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की लड़ाई करना गलत है। वहीं, कुछ यूजर्स ने झगड़े को शांत करने वाली महिलाओं की सराहना की और कहा कि वे काबिल-ए-तारीफ हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com