तांत्रिक Ashok Kharat पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, खाते सील होने से नेताओं में बढ़ी बेचैनी
ED की कार्रवाई के बाद तांत्रिक Ashok Kharat और उसकी पत्नी के बैंक खाते सील हो गए हैं। मामले में अब नया मोड़ तब आया जब उसके करीबी सीए ने ही करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
Ashok Kharat ED Action (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ashok Kharat ED Action: तांत्रिक अशोक खरात और उसकी पत्नी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई ने राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत दंपति के चार बैंक खाते सील कर दिए हैं, जिससे उनकी आर्थिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग गई है। जांच में यह सामने आया है कि खरात के कथित भक्तों में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।
इनमें उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष रूपाली चाकणकर और पूर्व मंत्री दीपक केसरकर जैसे नाम चर्चा में हैं। हालांकि इन नेताओं की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
मुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें
यौन शोषण और चमत्कार का झांसा
अशोक खरात पर आरोप है कि उसने चमत्कार और तंत्र-मंत्र के नाम पर कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनका यौन शोषण किया। इसके अलावा, जांच एजेंसियों को उसकी और उसकी पत्नी कल्पना की कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी भी मिली है।
Ashok Kharat केस में हवाला रैकेट का खुलासा
ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि दंपति कथित तौर पर हवाला रैकेट संचालित कर रहा था। इसके जरिए वह अपने अनुयायियों के काले धन को इधर-उधर ट्रांसफर करता था। नाशिक, पुणे, मुंबई और अहिल्यानगर के विभिन्न खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन के सबूत मिले हैं।
सीए की शिकायत से आया नया मोड़
मामले ने उस समय नया और नाटकीय मोड़ ले लिया जब खरात का करीबी और वित्तीय सलाहकार रहे ललित पोफले ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पोफले ने विशेष जांच दल को लिखित शिकायत सौंपते हुए खरात पर करीब 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में Deputation Rules सख्त: राजस्व विभाग की नई गाइडलाइन लागू, लंबे डेपुटेशन पर लगेगी लगाम
जांच में और खुलासों की संभावना
सीए की शिकायत के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां अब मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस हाई प्रोफाइल केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे कई प्रभावशाली लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
