7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
Mrinaltai Gore Flyover Oshiwara Project News: बीएमसी उपमहापौर संजय घाड़ी ने पश्चिम उपनगर की प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
- Written By: अपूर्वा नायक
मृणालताई गोरे फ्लाईओवर का जायजा लेते हुए उपमहापौर संजय घाड़ी (सौ. एक्स )
Mrinaltai Gore Flyover Oshiwara Project Review: बीएमसी के उपमहापौर संजय घाड़ी ने शुक्रवार को पश्चिम उपनगर में चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का दौरा कर अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, ओशिवरा प्रसूति गृह और ओशिवरा श्मशान भूमि के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। बता दें कि यह फ्लाईओवर 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी बनकर तैयार नहीं हुआ है।
जिसके बाद बीएमसी ने ठेकेदार पर प्रतिदिन 1 लाख रुपये जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। उपमहापौर ने बताया कि गोरेगांव से राम मंदिर मार्ग को जोड़ने वाले मृणालताई गोरे फ्लाईओवर का करीब 90 से 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
NDA 150th POP: पुणे में गरजे 355 जांबाज, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी
नासिक में मानसून से पहले मनपा का डेंगू रोधी अभियान; 951 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, आयुक्त ने की ये अपील
नासिक ‘बारा बंगला’ फिल्ट्रेशन प्लांट का काम अधूरा होने पर विधायक देवयानी फरांदे सख्त, दिन-रात काम के निर्देश
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
पुल पर सड़क का रिसर्फेसिंग, दिशासूचक फलक, प्रकाश व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर और रोड मार्किंग जैसे अंतिम चरण के काम युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को मानसून से पहले सभी कार्य पूर्ण कर फ्लाईओवर को जल्द यातायात के लिए -खोलने के निर्देश दिए।
ओशिवरा श्मशान भूमि के लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी
संजय घाड़ी ने कहा कि पुल के दोनों और रिहायशी इमारतें होने के कारण नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत देने के लिए नॉइज बैरियर लगाए गए है। साथ ही प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन कर स्थानीय लोगों को जाम से राहत दिलाने पर भी जोर दिया गया है।
ओशिवरा प्रसूति गृह की परियोजना की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान उपमहापौर ने 152 बेड क्षमता वाले ओशिवरा प्रसूति गृह की परियोजना की भी समीक्षा की। इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जरी विभाग, एनआईसीयू, बच्चों के लिए एमआईसीयू, डायलिसिस यूनिट, सिटी स्कैन सुविधा और डॉक्टरों व नसों के लिए आवासीय व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें :- मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
इसके अलावा ओशिवरा श्मशान भूमि में लंबित कार्यों को लेकर भी उपमहापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अगले 15 दिनों के भीतर सभी छोटे-बड़े कार्य पूरे कर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त कुंदन चलवी, अनिरुद्ध कुलकर्णी, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अनिल पांपटवार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
