Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान

Chembur Metro Monorail Local Rail Interchange Hub: मुंबई में चेंबूर स्टेशन को मेट्रो, मोनोरेल और उपनगरीय रेल नेटवर्क के एकीकृत इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 30, 2026 | 11:40 AM

चेंबूर मेट्रो इंटरचेंज हब (सौ. AI Generated )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chembur Metro Monorail Local Rail Interchange Hub News: मुंबई की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की तस्वीर बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत चेंबूर स्टेशन को मेट्रो, मोनोरेल और उपनगरीय लोकल रेल नेटवर्क के संगम के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मेट्रो लाइन 2बी पर स्थित यह स्टेशन यात्रियों को ‘वन-स्टॉप कनेक्टिविटी’ प्रदान करेगा। इंटरचेंज सुविधा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, वहीं पूर्व उपनगरों से दक्षिण-मध्य मुंबई तक का सफर अधिक तेज, सुविधाजनक और समयबचत वाला बनेगा।

स्टेशन को यात्री सेवाओं के लिए खोलने से पहले मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की मंजूरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसी क्रम में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के महानगर आयुक्त संजय मुखर्जी ने महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कन्हुराज बागाटे के साथ चेंबूर मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त

मुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें

युद्ध का असर रसोई तक, नागपुर में खाद्य तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर; बढ़ी आम लोगों की चिंता

संत निवृत्तीनाथ महाराज पालकी की तैयारियां पूरी, सुरेगांव की बैल जोड़ी को मिला रथ खींचने का सम्मान

अधिकारियों ने इस दौरान निकटवर्ती वीएन पुरव मोनोरेल स्टेशन का भी दौरा कर दोनों प्रणालियों के बीच यात्री आवाजाही को सुगम बनाने की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों के अनुसार यह एकीकरण पूर्व उपनगर और दक्षिण-मध्य मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। वर्तमान में विभिन्न परिवहन साधनों के बीच स्थानांतरण में लगने वाला समय और असुविधा यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती है।

पूर्व मुंबई का बनेगा सबसे बड़ा इंटरचेंज हब, जाम होगा कम

मेट्रो लाइन-2बी के वैबूर स्टेशन के शुरू होने के साथ ही इस कॉरिडोर को बड़ा यात्री आधार मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में डायमंड गार्डन से मंडले तक 5.4 किलोमीटर लंबे पहले चरण में पांच स्टेशन संचालित है, लेकिन यात्रियों की संख्या अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है।

परिवहन अधिकारियों का मानना है कि चेंबूर स्टेशन के बालू होने के बाद स्थिति तेजी से बदलेगी, क्योंकि यह स्टेशन उपनगरीय रेलवे, मेट्रो और मोनोरेल को जोड़ने वाला पूर्व मुंबई का सबसे बड़ा इंटरचेंज हब बनेगा। साथ ही इससे निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी और चेंबूर-मानखुर्द समेत आसपास के इलाकों में यातायात जाम कम करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें :- रानी बाग में टॉय ट्रेन शुरू करने की मांग, विधायक प्रमोद जठार ने महापौर को सौंपा प्रस्ताव

19.54 किमी लंबे मोनोरेल को शुरू करने की तैयारी

इसी बीच एमएमआरडीए मानसून के दौरान सितंबर 2025 से बंद पड़ी मोनोरेल सेवाओं को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 19.54 किलोमीटर लंबे मोनोरेल कॉरिडोर को मेट्रो-2बी से जोड़ने से इसकी उपयोगिता भी बढ़ने की उम्मीद है। रणनीतिक स्थान, घनी आबादी और तीन प्रमुख परिवहन नेटवर्क से सीधे जुड़ाव के कारण वेबूर स्टेशन भविष्य में मेट्रो-२वी के सबसे व्यस्त स्टेशनो में शामिल हो सकता है।

Chembur metro monorail local rail interchange hub mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 11:40 AM

Topics:  

  • Local Train Service
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.