नांदेड़ से उठा टिकट विवाद, अशोक चव्हाण ने दी सफाई, कहा-मैंने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा
Ashok Chavan: अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों में टिकट के बदले रिश्वत लेने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 50 वर्षों के राजनीतिक जीवन में कभी ऐसा आचरण नहीं किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Ashok Chavan :अशोक चव्हाण (सोर्सः सोशल मीडिया)
BJP Ticket Controversy: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले महानगरपालिका चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर सभी राजनीतिक दलों में असंतोष का माहौल है। इसी बीच एक पूर्व पार्षद ने पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण पर टिकट के बदले रुपये लेने का आरोप लगाया है। हालांकि, अशोक चव्हाण ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में चव्हाण के लंबे समय से सहयोगी रहे भानुषी रावत ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने धनवान उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए 50 लाख रुपये लिए। रावत ने कहा, “रुपयों के बदले टिकट देकर पार्टी ने अपने वफादार कार्यकर्ताओं की बलि दी है।” उन्होंने दावा किया कि वर्षों तक पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया।
मैंने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा: अशोक चव्हाण
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “मैंने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा है। सामाजिक जीवन में मेरा 50 वर्षों का लंबा राजनीतिक करियर रहा है और मैंने कभी ऐसा कोई कार्य नहीं किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
भानुषी रावत वर्ष 1980 से अशोक चव्हाण के साथ सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे हैं और उन्हें उनका कट्टर समर्थक माना जाता है। रावत ने बताया कि उन्होंने वार्ड नंबर 16 से अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में उनका नामांकन रद्द कर दिया। नांदेड़ महानगरपालिका सहित राज्य की कुल 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा, जबकि मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी।
ये भी पढ़े: Maharashtra: 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी में संभावित
15 जनवरी को होगा मतदान
नांदेड़ महानगरपालिका समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा। मतगणना अगले दिन यानी 16 जनवरी को की जाएगी। चुनाव के इस चरण में उम्मीदवार चयन को लेकर उत्पन्न असंतोष और आरोप-प्रत्यारोप चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
