- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Zilla Parishad Panchayat Samiti Elections February
Maharashtra: 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी में संभावित
Zilla Parishad Elections Maharashtra: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में होने की संभावना है, जिसे लेकर जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Zilla Parishad Elections Maharashtra: 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Political News: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की ओर से इन चुनावों की तिथियों की घोषणा अगले सप्ताह किए जाने की उम्मीद है। छह जनवरी को एसईसी उन जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा, जहां तीसरे चरण में मतदान प्रस्तावित है।
इस समीक्षा बैठक में आयोग तीसरे चरण की तैयारियों, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की उपलब्धता और चुनावी मशीनरी की स्थिति का आकलन करेगा। इसके बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले मतदान तिथि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
‘इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’
एसईसी को 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने से पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करनी होगी। एसईसी के एक अधिकारी ने बताया, “पूरी चुनाव प्रक्रिया में लगभग 28 दिन लगेंगे। ‘इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (ईसीआईएल) से नई ईवीएम की आपूर्ति 15 जनवरी के बाद शुरू होने की उम्मीद है। नगर निकाय चुनावों की ड्यूटी से कर्मचारियों के मुक्त होते ही उन्हें जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में लगाया जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
KEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
पश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
Mumbai Metro 3 की एक्वा लाइन पर तकनीकी खराबी, पीक आवर्स में एक घंटे ठप रही सेवा
एसईसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा, “35,000 मतदान केंद्रों के लिए कम से कम 70,000 ईवीएम और 1.5 लाख से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। चूंकि आठ जनवरी से पहले तीसरे चरण के चुनावों की घोषणा संभव नहीं है, इसलिए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में कराए जाने की संभावना है।”
व्यावहारिक कठिनाइयां अदालत के समक्ष
उन्होंने यह भी कहा कि इससे उच्चतम न्यायालय की 31 जनवरी की समयसीमा का उल्लंघन होगा, लेकिन 21 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई में आयोग अपनी व्यावहारिक कठिनाइयां अदालत के समक्ष रखेगा। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने नवंबर और दिसंबर में दिए आदेशों में एसईसी को निर्देश दिया था कि नगर निकाय, नगर पंचायत और नगर परिषदों के चुनाव कराए जाएं, भले ही उनमें 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा पार हो जाए।
ये भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana: 60 लाख महिलाओं पर लटकी तलवार! किसे मिलेगा पैसा और कौन होगा बाहर?
राज्य में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के पहले चरण के चुनाव दो दिसंबर को हुए थे, जबकि 24 अन्य नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 20 दिसंबर को कराए गए थे। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra zilla parishad panchayat samiti elections february
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
May 23, 2026 | 12:35 PMHigh Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
May 23, 2026 | 12:30 PMपीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
May 23, 2026 | 12:27 PM5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
May 23, 2026 | 12:21 PMHamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
May 23, 2026 | 12:14 PMट्विशा शर्मा केस: जबलपुर से भोपाल लाया गया पति समर्थ सिंह, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड
May 23, 2026 | 12:13 PMKEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
May 23, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













