अजित पवार का प्लेन क्रैश साजिश या हादसा? विस्तार से जानिए जांच और आरोप, अब तक क्या-क्या हुआ
Ajit Pawar Plane Crash Conspiracy or Accident: अजित पवार विमान हादसे में 'साजिश' के आरोपों से सियासत गरमाई। रोहित पवार ने उठाए सवाल, पत्नी सुनेत्रा ने की CBI जांच की मांग। ब्लैक बॉक्स क्षतिग्रस्त।
- Written By: अनिल सिंह
Ajit Pawar Plane Crash Conspiracy or Accident (डिजाइन फोटो)
Rohit Pawar Sabotage Allegations: 28 जनवरी 2026 को बारामती के रनवे पर हुआ लियरजेट 45 (Learjet 45) विमान हादसा, जिसने महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान ले ली, अब एक बड़े राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है।
शुरुआत में इसे खराब मौसम और तकनीकी खराबी के कारण हुआ एक सामान्य हादसा माना जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में आए बयानों और जांच में देरी ने ‘साजिश’ की थ्योरी को हवा दे दी है।
हादसा या साजिश? अब तक के प्रमुख आरोप
अजित पवार के भतीजे और विधायक रोहित पवार ने इस मामले में सबसे गंभीर और विस्फोटक दावे किए हैं। उनके द्वारा उठाए गए सवालों ने इस घटना को एक संदिग्ध मोड़ दे दिया है:
सम्बंधित ख़बरें
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
‘जनता त्रस्त मोदी मस्त’: नागपुर में शिवसेना UBT का अनोखा प्रदर्शन, बांटी मेलोडी चॉकलेट
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
ट्रांसपोंडर का बंद होना: रोहित पवार के मुताबिक, क्रैश से ठीक 3 मिनट पहले (8:43 AM) विमान का ट्रांसपोंडर बंद कर दिया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि यह अपने आप बंद हुआ या जानबूझकर बंद किया गया?
अंतिम समय में बदलाव: यह दावा किया गया कि अजित पवार पहले कार से जाने वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त पर चार्टर्ड प्लेन का फैसला लिया गया। सुरक्षा काफिला (Convoy) निकल चुका था, पर ‘दादा’ गाड़ी में नहीं बैठे।
सुरक्षा के प्रति सतर्कता: बताया जा रहा है कि अजित पवार पिछले कुछ महीनों से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। उन्होंने प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीना बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें शक था कि उसमें कुछ मिलाया जा सकता है।
पायलट की भूमिका: रोहित पवार ने पायलट के चुप रहने और आसान रनवे के बजाय कठिन रनवे पर लैंडिंग की कोशिश पर भी सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें- रिटायर होंगे शरद पवार! फिर राज्यसभा पहुंचेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? 5 राज्यों की 16 सीटों पर चुनाव की घोषणा
जांच की वर्तमान स्थिति और तकनीकी बाधाएं
विमान हादसे की जांच AAIB (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) और महाराष्ट्र CID द्वारा समानांतर रूप से की जा रही है। ताज़ा स्थिति इस प्रकार है:
ब्लैक बॉक्स का डेटा: 17 फरवरी 2026 को आई रिपोर्ट के अनुसार, विमान के दोनों रिकॉर्डर (DFDR और CVR) भीषण आग के कारण बुरी तरह जल गए थे। डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) से डेटा निकालने में सफलता मिली है, लेकिन कॉकपिटी वॉयस रिकॉर्डर (CVR) की जांच अभी जारी है।
विदेशी मदद: डेटा रिकवरी के लिए अमेरिका की कंपनी (हनीवेल) और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से मदद मांगी गई है।
ऑडिट: डीजीसीए ने चार्टर ऑपरेटर ‘VSR वेंचर्स’ सहित 14 अन्य कंपनियों का स्पेशल ऑडिट शुरू कर दिया है।
सियासी हलचल और CBI जांच की मांग
इस घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति में गहरा खालीपन पैदा कर दिया है:
सुनेत्रा पवार की मांग: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर मामले की CBI जांच की मांग की है ताकि सच सामने आ सके।
संजय राउत का हमला: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने ब्लैक बॉक्स के जलने को ‘गंभीर’ बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
गठबंधन का दबाव: महायुति सरकार के लिए यह मामला काफी संवेदनशील है, क्योंकि विपक्ष इसे आगामी स्थानीय चुनावों और राजनीतिक रंजिश से जोड़कर देख रहा है।
