Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

17 साल बाद अरुण गवली को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, शर्तों का उल्लंघन करने पर होगी रद्द

Mumbai News: सुप्रीम कोर्ट ने 17 साल बाद अरुण गवली को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है, लेकिन यह भी साफ किया है कि शर्तों का उल्लंघन करने पर उनकी जमानत रद्द की जा सकती है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 04, 2025 | 07:40 AM

17 साल बाद अरुण गवली को जमानत (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली को 17 साल से अधिक समय बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। हालांकि, यह साफ कर दिया गया है कि अगर गवली किसी शर्त का उल्लंघन करते हैं या किसी नए अपराध में शामिल पाए जाते हैं, तो उनकी जमानत तुरंत रद्द की जा सकती है।

70 वर्षीय गवली को 2007 में शिवसेना नगरसेवक कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। 2012 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन पर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, जबरन वसूली और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोप सिद्ध हुए थे।

सुप्रीम कोर्ट में गवली की ओर से दलील दी गई कि वे लगभग 18 वर्षों से जेल में बंद हैं और उनकी उम्र भी अधिक हो चुकी है। इसके मद्देनजर अदालत ने कहा कि इतने लंबे समय से कारावास में रहने के बाद जमानत देना उचित है। अदालत ने गवली और सह-आरोपियों को निचली अदालत द्वारा तय की गई शर्तों पर जमानत देने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें- मराठा आंदोलन: हाईकोर्ट ने जरांगे से मांगा हलफनामा, नुकसान और घायल पुलिसकर्मियों पर दें जवाब

गौरतलब है कि अरुण गवली कभी मुंबई के अंडरवर्ल्ड का बड़ा नाम माने जाते थे। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अखिल भारतीय सेना नामक पार्टी बनाई। उनकी पार्टी ने मुंबई मनपा चुनावों में भी उम्मीदवार उतारे थे। जमानत मिलने से उनकी पार्टी को चुनावी राजनीति में एक नई ऊर्जा मिलने की संभावना है।

हालांकि, अदालत ने साफ कर दिया कि जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि सजा खत्म हो गई है। अगर गवली अदालत की शर्तों का पालन नहीं करते या किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाते हैं, तो राज्य सरकार या याचिकाकर्ता उनकी जमानत रद्द करने का आवेदन दाखिल कर सकते हैं।

इस फैसले के साथ गवली 17 साल बाद जेल से बाहर निकलने जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि उनकी रिहाई से मुंबई की स्थानीय राजनीति और मनपा चुनावों में क्या असर पड़ेगा।

After 17 years arun gawli gets bail from supreme court will be cancelled if he violates the conditions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 07:40 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मराठा हुए शांत अब OBC में उठेगा तूफान! कोर्ट जाने की तैयारी, महाराष्ट्र में फिर मचेगा बवाल

2

मुंबई को 53 हजार करोड़ का मेगा पैकेज: मेट्रो, नई एसी लोकल ट्रेनें, हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स को मंजूरी

3

CM फडणवीस कैबिनेट ने लिए बड़े फैलसे , छात्रवृत्ति योजना , ‘नया नागपुर’ सहित 15 प्रोजेक्ट्स पास

4

जीआर जारी सस्पेंस बरकरार…क्या मराठों को मिलेगा लाभ? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.