-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Aditya Thackeray Spoke On Police Affidavit On Disha Salian Death Case
दिशा सालियान मामले में आया आदित्य ठाकरे का बयान, नितेश राणे बोले- पिक्चर अभी…
- Written By: आकाश मसने
दिशा सालियान की मौत के मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद चुप रहे। इधर नितेश राणे ने ठाकरे पर पलटवार किया है।

आदित्य ठाकरे व नितेश राणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: दिशा सालियान की मौत के मामले में पुलिस ने इस आत्महत्या का मामला बताते हुए हलफनामा दायर किया है। हलफनामे में दिशा की मौत के संबंध में किसी भी तरह की आपराधिक साजिश से इनकार किया गया है। इससे शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में अब आदित्य ठाकरे का बयान भी सामने आया है। वहीं मंत्री नितेश राणे ने ठाकरे पर पलटवार भी किया है।
दिशा सालियान की मौत के मामले में विरोधी दलों द्वारा निशाना बनाए गए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को पुलिस के हलफनामे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। ठाकरे ने कहा कि वह बदनाम करने के प्रयासों के बावजूद चुप रहे।
इधर ठाकरे के धुर विरोधी और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि सालियान को न्याय मिलेगा क्योंकि “पिक्चर अभी बाकी है।” उन्होंने कहा कि मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
जनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
पत्नी का गुजारा भत्ता आधा: मुंबई कोर्ट ने 50,000 से घटाकर 25,000 किया, कहा- बच्चे का खर्च माता-पिता उठाएं
2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत
बता दें कि दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी। इसके बाद शहर की पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी।
मुंबई पुलिस ने पिछले महीने मुंबई उच्च न्यायालय में एक हलफनामा प्रस्तुत किया था जिसमें कहा गया था कि सालियान ने आत्महत्या की थी और उनकी मौत के संबंध में कोई साजिश नहीं पाई गई है। उसने अपनी इच्छा से फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी थी, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव पर यौन और/या शारीरिक हमले के किसी भी संकेत का उल्लेख नहीं है।
दिशा के पिता ने की थी सीआई जांच की मांग
हालांकि, उनके पिता सतीश सालियान ने इस वर्ष मार्च में उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर अपनी बेटी की मौत की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने और शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।
सतीश सालियान की याचिका में आरोप लगाया गया कि दिशा के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, तथा कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई।
विधान भवन परिसर में आदित्य ठाकरे से पुलिस के हलफनामे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से कुछ लोग मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने उस समय उन्हें जवाब नहीं दिया और अब भी कोई जवाब नहीं दूंगा।
नितेश राणे बोले- मामला अभी खत्म नहीं हुआ
आदित्य ठाकरे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कहा कि मामला अब भी अदालत में लंबित है। राणे ने कहा कि जो खबर बताई जा रही है, वह 17 जून के एसआईटी हलफनामे पर आधारित है। हालांकि, दिशा सालियान के पिता ने इसे चुनौती देते हुए एक और हलफनामा दायर किया है। इसलिए, मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।
महाराष्ट्र में 22552 करोड़ रुपए की ठगी, फडणवीस सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नितेश राणे ने कहा कि एसआईटी रिपोर्ट पर अदालत की टिप्पणियों की अलग व्याख्या नहीं की जानी चाहिए। दिशा के पिता द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं और मामला विचाराधीन है। अगली सुनवाई 16 जुलाई को होनी है। एक लोकप्रिय फिल्मी डायलॉग का उपयोग करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि “पिक्चर अभी बाकी है। दिशा सालियान को न्याय मिलेगा।”
इस संबंध में ठाकरे द्वारा दायर मानहानि की शिकायत का स्वागत करते हुए राणे ने कहा कि मैं इसका स्वागत करता हूं। अदालत में सच्चाई सामने आनी चाहिए।
Aditya thackeray spoke on police affidavit on disha salian death case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
Jul 29, 2026 | 03:05 PM48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
Jul 29, 2026 | 03:04 PMBhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














