तुर्किए में फंसी वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट 2 दिनों बाद मुंबई पहुंची, यात्रियों और AAP नेता ने एयरलाइन पर लगाया ये आरोप
लंदन से मुंबई आ रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट बुधवार को एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण तुर्किए के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर डायवर्ट हो गई थी। इसके कारण फ्लाइट में सवार 260 से अधिक यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए थे।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने शनिवार को कहा कि विमानन कंपनी ‘वर्जिन अटलांटिक’ ने तुर्किये में 40 घंटे तक फंसे रहे यात्रियों को भारतीय अधिकारियों और मीडिया के दबाव के कारण आखिरकार मुंबई पहुंचाया। भारतीयों समेत 250 से ज्यादा यात्री शुक्रवार देर शाम को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे। लंदन से मुंबई आ रहे ‘वर्जिन अटलांटिक’ के विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे बुधवार को तुर्किये के दियारबाकिर हवाई अड्डे ले जाया गया था जिसके कारण ये यात्री वहां फंस गए थे।
आप की मुंबई इकाई की अध्यक्ष प्रीति मेनन ने कहा कि विमानन कंपनी ने 270 यात्रियों को सुदूर सैन्य दियारबाकिर हवाई अड्डे पर छोड़ दिया था और वहां के स्थानीय कर्मचारियों के पास यात्रियों की मदद करने लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। मेनन के रिश्तेदार भी इस विमान में सवार थे।
प्रीति मेनन ने कहा कि इन यात्रियों को 26 घंटे तक मेटल की कुर्सियों पर बैठना पड़ा और उनके इस्तेमाल के लिए एक ही शौचालय था। उन्होंने कहा कि बाद में तुर्किये में भारतीय वाणिज्यदूत के हस्तक्षेप के बाद इन यात्रियों को अच्छा भोजन और होटल में ठहरने की सुविधा दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Anil Parab Cleanchit: साई रिसॉर्ट केस में अनिल परब को बड़ी राहत, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
Maharashtra Hindi Exam: महाराष्ट्र में हिंदी परीक्षा रद्द, मनसे के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
उन्होंने कहा कि ‘‘यात्रियों, भारतीय प्राधिकारियों और मीडिया के दबाव बनाने के बाद ‘वर्जिन अटलांटिक’ ने इन यात्रियों को बचाकर मुंबई पहुंचाया। वे अपने तय समय से दो दिन की देरी से मुंबई पहुंचे।”
क्या है पूरा मामला?
दरअसर लंदन से मुंबई आ रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट बुधवार को एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण तुर्किए के दियारबाकिर एयरपोर्ट पर डायवर्ट हो गई थी। इसके कारण फ्लाइट में सवार 260 से अधिक यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए थे।
राजनीति की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यात्रियों ने लगाए ये आरोप
यात्रियों ने एयरलाइन पर आरोप लगात कि उनकी बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान नहीं रखा गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने यात्री सागर कोचर के हवाले से कहा कि “लैंडिंग के बाद हमें 5 घंटे तक विमान में ही बिठाकर रखा गया। फिर हमें उतरने के लिए कहा गया क्योंकि एयरलाइन को विमान में तकनीकी समस्या को ठीक करना था।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
