Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

50 साल पुरानी इमारतें ढहीं, अब टावरों में बसेंगे सपने, 1792 परिवारों को मिलेगा नया घर

Mumbai News: मुंबई के विक्रोली पार्क साइट पर मनपा की 28 जर्जर इमारतें तोड़ी जा रही हैं। यहां रहने वाले 1792 परिवारों को अब 16 मंजिला टावरों में स्थायी और बड़ा घर मिलेगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 28, 2025 | 12:48 PM

इमारतों के स्थान पर टावर (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Dilapidated Buildings: मुंबई की जर्जर इमारतों में दशकों से रह रहे हजारों परिवारों का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। विक्रोली पार्क साइट पर खड़ी 50 साल पुरानी 28 इमारतों को मनपा ने पुनर्विकास योजना के तहत ढहा दिया है और उनकी जगह आधुनिक टावर खड़े हो रहे हैं। आने वाले समय में यहां के 1792 निवासियों को स्थायी आवास मिलेगा।

निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। तीन इमारतों में 11 फ्लोर तक का काम पूरा हो चुका है, जबकि इमारत क्रमांक 16 में सातवें स्लैब तक काम चल रहा है। वहीं, इमारत नंबर 20 को खाली करा दिया गया है और जल्द उसका भी काम शुरू होगा।

पूर्व सांसद मनोज कोटक की पहल और पूर्व नगरसेवक हारून खान के समन्वय से यह योजना संभव हो पाई। जी प्लस 2 की पुरानी इमारतों और 80 टेनमेंट्स को हटाकर 16 मंजिला टावरों को मंजूरी दी गई। खास बात यह है कि इस परियोजना से मनपा को 2500 पीएपी (प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन) घर भी मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- मुंबई के विक्रोली में हिंदू परिवार का घर जलाने की कोशिश, लगे ‘सर तन से जुदा’ के पोस्टर

स्थानीय नगरसेवक हारून खान ने बताया कि 24 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिस गति से काम चल रहा है, उससे साफ है कि तय समय पर लोग अपने नए घर में शिफ्ट हो पाएंगे। पहले चरण में 12 इमारतों का पुनर्निर्माण होगा।

नए टावरों की हर इमारत में 16 मंजिलें होंगी और हर फ्लोर पर 4 फ्लैट बनाए जाएंगे। एक इमारत में कुल 64 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट 405 वर्गफीट का होगा, जबकि पहले मनपा की जर्जर इमारतों में सिर्फ 260 वर्गफीट के छोटे मकान दिए जाते थे। इसका मतलब है कि अब निवासियों को पहले से बड़ा, सुरक्षित और आधुनिक घर मिलेगा।

इन नए टावरों से न सिर्फ परिवारों को राहत मिलेगी बल्कि इलाके की तस्वीर भी पूरी तरह बदल जाएगी। दशकों से असुरक्षित जिंदगी जी रहे लोग अब नए घरों में सुरक्षित भविष्य देख सकेंगे।

50 year old buildings collapse now dreams will be lived in towers 1792 families will get new homes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 12:48 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

विदर्भ-मराठवाड़ा के बीच इकलौता सड़क संपर्क टूटा, यवतमाल में भारी बारिश का कहर, अरुणावती में बाढ़

2

नीलामी की चेतावनी देते ही जमा हुए 114 करोड़! भंडारा के किसानों का 4 माह अटका था धान पैसा

3

हीरे की तरह दमकेगा सूरत का बुलेट ट्रेन स्टेशन, मुंबई-गुजरात का सफर होगा और भी आसान

4

एक दिन, एक घंटा, एक साथ…अधिकारियों-ग्रामीणों ने मिलकर लगाया झाडू, सेवा पखवाड़ा में कर रहे श्रमदान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.