Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हीरे की तरह दमकेगा सूरत का बुलेट ट्रेन स्टेशन, मुंबई-गुजरात का सफर होगा और भी आसान

Mumbai News: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का सबसे आधुनिक स्टेशन सूरत में बनेगा। डायमंड कट डिजाइन से तैयार यह स्टेशन यात्रियों को लग्जरी सुविधाओं के साथ हरा-भरा और हाई-टेक अनुभव देगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 28, 2025 | 12:36 PM

हाई-टेक सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hi-tech Surat Bullet Train Station: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत सूरत में बनने वाला स्टेशन देश का सबसे आकर्षक और आधुनिक स्टेशन होगा। हीरों की नगरी ‘डायमंड सिटी’ सूरत की पहचान को ध्यान में रखते हुए इसका डिजाइन हीरे के कटाव (फेसट) से प्रेरित है।

26.3 मीटर ऊंचा और 58,352 वर्गमीटर में फैला यह विशाल स्टेशन तीन लेवल पर बनाया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग और पिक-ड्रॉप की सुविधा होगी। कंकॉर्स लेवल पर लाउंज और टिकट काउंटर होंगे, जबकि प्लेटफॉर्म लेवल पर हाई-स्पीड बुलेट ट्रेनों की आवाजाही होगी।

स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्काईलाइट और चौड़ी ओपनिंग्स से प्राकृतिक रोशनी और हवा आएगी, जिससे दिन के समय बिजली की खपत कम होगी। साथ ही रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, लो-फ्लो फिटिंग और इको-फ्रेंडली पेंट्स जैसी सुविधाएं पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देंगी।

यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं

स्टेशन पर वेटिंग लाउंज, नर्सरी, रिटेल आउटलेट्स, रेस्ट रूम और अन्य आवश्यक सेवाएं होंगी। बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर और स्पष्ट साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन योजना के तहत स्टेशन से मेट्रो, बीआरटीएस बस, टैक्सी और ऑटो तक आसान कनेक्टिविटी होगी।

सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन – मुख्य तथ्य

 

विशेषता विवरण
   डिजाइन     हीरे के कटाव (फेसट) से प्रेरित
   ऊंचाई     26.3 मीटर
  कुल क्षेत्रफल    58,352 वर्गमीटर
  फ्लोर लेवल    3 (ग्राउंड फ्लोर – पार्किंग व पिक-ड्रॉप, कंकॉर्स – लाउंज व टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म लेवल – ट्रेनें)
  ग्रीन फीचर्स     स्काईलाइट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, इको-फ्रेंडली पेंट्स, लो-फ्लो फिटिंग
  यात्रियों की सुविधा       वेटिंग लाउंज, नर्सरी, रिटेल आउटलेट्स, रेस्ट रूम, लिफ्ट व एस्केलेटर
   कनेक्टिविटी    बीआरटीएस स्टॉप – 330 मीटर, प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन – 280 मीटर, सूरत रेलवे स्टेशन – 11 किमी

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 2 घंटे में अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा, जल्द शुरू होगी बुलेट ट्रेन; रेल मंत्री ने बताया प्लान

स्टेशन का लोकेशन

सूरत का यह स्टेशन शहर के एंट्रोली गांव (सूरत-बारडोली रोड) पर बन रहा है। यहां से बीआरटीएस स्टॉप 330 मीटर, प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन 280 मीटर और सूरत रेलवे स्टेशन लगभग 11 किमी दूर होगा।

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की कुल 508 किमी लंबाई में से 323 किमी वायाडक्ट पूरा हो चुका है। 399 किमी पियर्स तैयार हैं। 17 नदी पुल और 9 स्टील ब्रिज बनकर तैयार हैं। अब तक 210 किमी हिस्से में नॉइज बैरियर लगाया गया है और 52 किमी हिस्से में 2100 से अधिक ओएचई मास्ट स्थापित हो चुके हैं। वहीं, पालघर जिले में 21 किमी लंबी शिलफाटा सुरंग पर तेजी से काम जारी है।

यह स्टेशन न केवल यात्रियों को लग्जरी और आरामदायक यात्रा देगा, बल्कि सूरत की पहचान को और मजबूत करेगा। इसके तैयार होने के बाद मुंबई से गुजरात की यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा।

Hi tech surat bullet train station design inspired by diamond cutting mumbai gujarat journey a new experience

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 12:34 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

एक दिन, एक घंटा, एक साथ…अधिकारियों-ग्रामीणों ने मिलकर लगाया झाडू, सेवा पखवाड़ा में कर रहे श्रमदान

2

Amravati जिले में तेज बारिश बरपा रही कहर, बिजली गुल, अपर वर्धा के खुले 5 गेट, खेतों में भरा पानी

3

भंडारा में 157 सहकारी संस्थाओं पर लगा ताला, अनियमितताओं के चलते सहकार विभाग ने लिया एक्शन

4

Akola: धुआंधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, खरीफ फसलों को नुकसान, बांधों में जलस्तर लबालब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.