- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Dilapidated Building Collapse Any Time Endangering Lives Awas Yojana Scheme Exposed
कभी भी ढह सकती है जर्जर इमारत, लोगों की जान को खतरा, आवास योजना के मकानों के बुरे हाल उजागर
Wardha News: वर्धा में आवास योजना के अंतर्गत इतवारा नगर परिषद प्रशासन की ओर से मकान उपलब्ध कराए थे। ये मकान अब जर्रज हो चुके है और कभी भी गिर सकते है। लेकिन प्रशासन का बिल्कुल ध्यान नहीं है।
- Written By: प्रिया जैस

आवास योजना के जर्जर मकान (सौजन्य-नवभारत)
Awas Yoajana: वर्धा जिले में नगर परिषद प्रशासन की ओर से आवास योजना के अंतर्गत इतवारा में मकान उपलब्ध किए गए। किंतु, निकृष्ट दर्जा होने से मकान क्षतिग्रस्त होकर कभी भी ढह सकते है। बारिश के इन दिनों में मकान में पानी टपकने से रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों की जान को खतरा बना रहने से जल्द से जल्द प्रशासन ने ध्यान देकर उपाययोजना करनी चाहिए, ऐसी मांग की जा रही है।
इतवारा स्थित पुलिस चौकी के पिछे नगर परिषद का परिसर आता है। यहां झुग्गियों में नागरिक रहते थे। नगर परिषद के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना मंजूर होने के बाद कुछ वर्ष पूर्व मकान तैयार कर दिए गए़ एक मंजिला इमारत में करीब 50 से 60 आवास (क्वार्टर) है। लेकिन नागरिकों का आरोप है कि, निर्माणकार्य के दौरान सीमेंट व लोहे का प्रमाण अत्यधिक कम था।
अस्पताल में भर्ती परिवार
निकृष्ट निर्माणकार्य की वजह से अल्प समय में इमारत में दरारें गिरी हैं। इन दिनों बारिश का मौसम शुरू है। ऐसे में लगभग सभी मकानों में पानी टपक रहा है। लोगों को रहना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम होने से वृद्ध व बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग बारिश के पूर्व शहर की जर्जर इमारतों की जांच कर उन्हें उपाययोजना के संदर्भ में सूचना भी करता है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
किसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
Pune Garbage Crisis: पुणे में कचरा संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया 700 करोड़ घोटाले का आरोप
चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाना पड़ सकता है भारी, पुणे आरटीओ सख्त
यह भी पढ़ें – वर्धा जिले में 718 गावों में लगेगी सोलर फेंसिंग, अब नहीं होगा वन्यजीवों से फसल का नुकसान
लेकिन इस ओर पूर्णत: अनदेखी है। कई परिवार इन जर्जर इमारत में रह रहे हैं। कुछ जगह तो सीढ़ियां ढह गई है। फिर भी वहां नागरिक रह रहे हैं। लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। संबंधित प्रशासन ने उपाययोजना करने की मांग की जा रही है।
नहीं दिया जा रहा ध्यान
हमें आवास योजना के अंतर्गत निकृष्ट दर्जा के यह मकान दिए हैं। अल्प समय में क्षतिग्रस्त हो गए। हमारे पास दूसरी जगह रहने की सुविधा नहीं है। प्रतिदिन मजदूरी कर केवल दो समय का भोजन कर सके सिर्फ इतनी कमाई होने से स्वयं के खर्चे से इतनी बड़ी इमारत की मरम्मत करना संभव नहीं है। जिससे जैसे तैसे हम रह रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन ने जल्द ध्यान देकर मरम्मत करनी चाहिए।
- कल्पना पोयाम, नागरिक
Dilapidated building collapse any time endangering lives awas yojana scheme exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
May 19, 2026 | 02:42 PMवर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
May 19, 2026 | 02:41 PMकिसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष
May 19, 2026 | 02:39 PMMP News: मध्य प्रदेश बनेगा सेवा-प्रधान Health Model, चिकित्सा व्यवसाय नहीं; सेवा का माध्यम
May 19, 2026 | 02:36 PMखुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
May 19, 2026 | 02:33 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
May 19, 2026 | 02:31 PMउत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
May 19, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM












