-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 3 Lakh Looted From Ghatkopar Jeweller Shop Shopkeeper Injured 2 Accused Arrested From Kurla
घाटकोपर ज्वेलर्स शॉप से 3 लाख की लूट, दुकानदार घायल, 2 आरोपी कुर्ला से गिरफ्तार
- Written By: सोनाली चावरे
3 lakh looted in Ghatkopar: घाटकोपर में दर्शन ज्वेलर्स पर नकाबपोश लुटेरों ने 3 लाख रुपये का सोना लूट लिया। हाथापाई में दुकानदार घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घाटकोपर ज्वेलर्स शॉप से लूट (pic credit; social media)
3 Lakh Looted From Ghatkopar Jeweller Shop: घाटकोपर वेस्ट के अमृत नगर सर्कल के पास दर्शन ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे डकैतों ने अचानक डाका डाल दिया। तीन नकाबपोश हमलावरों ने दुकान में घुसकर 30 ग्राम यानी करीब 3 लाख रुपये के सोने की लूट की। इस दौरान दुकानदार दर्शन मिटकरी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।
हमलावरों ने भागने से पहले हवा में फायरिंग भी की, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। वारदात इतनी अचानक हुई कि स्थानीय लोग और कर्मचारी समझ पाते, इससे पहले तीनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर भाग गए। भागते समय उन्होंने अपना बैग भी वहीं छोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त राकेश ओला और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शाम तक पुलिस ने 3 आरोपियों में से 2 को कुर्ला से हिरासत में ले लिया। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
पुलिस के अनुसार आरोपी स्थानीय निवासी हैं और उन्हें आसपास का इलाका और सुबह का समय पूरी तरह पता था। इसी वजह से भीड़ होने के बावजूद भागने में उन्हें कठिनाई हुई। आरोपी घाटकोपर, कुर्ला और साकीनाका के बताए जा रहे हैं। घायल दुकानदार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें- भंडारा में नाबालिग से लूट का पर्दाफाश, 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने 6-7 टीमें बनाकर पूरे इलाके में तलाशी और पूछताछ शुरू कर दी है। जोन के पुलिस उपायुक्त राकेश ओला ने बताया कि घाटकोपर पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
स्थानीय लोग इस घटना से दहशत में हैं। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लेगी। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि व्यस्त वाणिज्यिक इलाकों में सुरक्षा के उपाय कितने प्रभावी हैं।
मुंबई के व्यापारी और नागरिक इस मामले को लेकर सतर्क हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। इस वारदात ने शहर में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है।
3 lakh looted from ghatkopar jeweller shop shopkeeper injured 2 accused arrested from kurla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
Jul 05, 2026 | 09:47 PMराज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश
Jul 05, 2026 | 09:40 PMखिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
Jul 05, 2026 | 09:36 PMपेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PMआगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PMMonalisa New Look: दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
Jul 05, 2026 | 09:10 PMपैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














