- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Water Cut Bandra Khar Santacruz Pipeline Work Bmc
मुंबई में 16 घंटे जलापूर्ति प्रभावित, BMC की पाइपलाइन मरम्मत से खार-सांताक्रूज प्रभावित
Mumbai Pipeline Work: बांद्रा, खार और सांताक्रूज इलाकों में 28-29 मार्च को 16 घंटे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बीएमसी नई पाइपलाइन जोड़ने का कार्य करेगी, जिससे भविष्य में जलापूर्ति बेहतर होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुंबई में पानी की आपूर्ति बाधित (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Water Supply Cut: बीएमसी बांद्रा पश्चिम में 750 मिमी व्यास की नई मुख्य पाइप लाइन को चालू करने का काम तेजी से कर रही है। इस पाइपलाइन के जुड़ाव का कार्य आगामी शनिवार, 28 मार्च को रात 11 बजे से शुरू होकर रविवार, 29 मार्च को शाम 5 बजे तक कुल 16 घंटे चलेगा।
इस दौरान एच पश्चिम विभाग के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी मिलेगा। यह नई पाइपलाइन रामदास नाईक मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग और आर के पाटकर मार्ग जंक्शन के बीच बिछाई गई है। इसका उद्देश्य पाली हिल जलाशय के जल स्तर में सुधार करना और क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को अधिक सुचारू बनाना है।
प्रभावित क्षेत्रों में खार पश्चिम, सांताक्रूज पश्चिम और बांद्रा पश्चिम के कई हिस्से शामिल हैं, जहां रविवार को सुबह के समय पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा हिल रोड, कार्टर रोड, पालीमाला मार्ग, रणवार गांव, चिंबई, शर्ली और पाली गांव जैसे इलाकों में भी दिन के समय जलापूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, खारदांडा, दांडपाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय कम दबाव से पानी मिलेगा। 28 मार्च की रात को डॉ। आंबेडकर मार्ग और पाली पठार के आसपास के क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
आम नागरिकों पर चालान, लेकिन ट्रैवल्स बसों को खुली छूट! नागपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर खड़े हुए कई सवाल
BMC का बड़ा एक्शन: वर्सोवा में अतिक्रमण हटाए, कोस्टल रोड में आ रही बाधाएं दूर
मुंबई में टीबी नियंत्रण में बड़ी सफलता, 8 साल में DRTB मरीजों की रिकवरी दर 81% पहुंची
संभाजीनगर मनपा स्कूलों में लापरवाही, कम छात्र, लेकिन लाखों का खर्च… मनपा स्कूलों पर स्थायी समिति नाराज
ये भी पढ़ें :- मुंबई के सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12,200 घरों में 50% आवास देने का फैसला
मनपा ने की सहयोग अपील
आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण पहले से कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान पानी का संयमित उपयोग करें। साथ ही अगले चार से पांच दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीने की सलाह दी गई है। मनपा ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।
Mumbai water cut bandra khar santacruz pipeline work bmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2026 खत्म होने से पहले गिर जाएगी मोदी सरकार? अरविंद केजरीवाल के दावे से सियासी हड़कंप, बोले- पाताललोक में…
Mar 24, 2026 | 10:40 AMआम नागरिकों पर चालान, लेकिन ट्रैवल्स बसों को खुली छूट! नागपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर खड़े हुए कई सवाल
Mar 24, 2026 | 10:34 AMमहायुति में महासंग्राम: सातारा चुनाव विवाद में बीजेपी बनाम शिंदे सेना; एसपी के निलंबन पर अड़ी शिवसेना
Mar 24, 2026 | 10:33 AM9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध! इजरायली मीडिया ने बताया ट्रंप-नेतन्याहू का सीक्रेट प्लान
Mar 24, 2026 | 10:33 AMDhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 ने मारी मंडे टेस्ट में बाजी, 500 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
Mar 24, 2026 | 10:33 AMBMC का बड़ा एक्शन: वर्सोवा में अतिक्रमण हटाए, कोस्टल रोड में आ रही बाधाएं दूर
Mar 24, 2026 | 10:31 AMतमिलनाडु चुनाव: स्टालिन की सुनामी या विजय का जलवा? प्री-पोल सर्वे के नतीजों से उड़े होश, किसके हाथ लगेगी सत्ता
Mar 24, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM












