-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Santacruz Murder Case Wife Boyfriend Arrested Ashok Gaur Body Found Juhu
पत्नी के अफेयर का खौफनाक अंजाम! पति की हत्या के बाद लाश के टुकड़े कर फेंका, अंगूठी से खुला राज
- Written By: आकाश मसने
Mumbai Murder Case: मुंबई में दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी के साथ अवैध संबंधों का पता चलने पर प्रेमी ने पति की हत्या कर शव के टुकड़े नाले में फेंके। एक अंगूठी ने खोला राज।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Crime News: मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। घाटकोपर के रहने वाले 40 वर्षीय अशोक गौड़ की नृशंस हत्या के आरोप में पुलिस ने उनकी पत्नी के प्रेमी, वाहिद अली शेख उर्फ मिट्टू (30) को गिरफ्तार किया है। इस अंधे कत्ल का खुलासा मृतक की उंगली में पहनी एक बैंगनी रंग की अंगूठी की वजह से संभव हो सका।
कैसे हुआ इस खौफनाक वारदात का खुलासा?
घटना की शुरुआत सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब जुहू कोलीवाड़ा के लैंडिंग पॉइंट पर पेट्रोलिंग कर रहे कांस्टेबल अशोक गोजरे की नजर एक तैरती हुई प्लास्टिक की बोरी पर पड़ी। जब बोरी को बाहर निकाला गया, तो उसमें अशोक गौड़ का धड़ (बिना पैरों के) मिला। शव करीब 10 दिन पुराना था और काफी हद तक गल चुका था।
मुंबई पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव की पहचान करना था। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के दाहिने हाथ की उंगली में एक बैंगनी रंग की अंगूठी मिली। पुलिस ने इस अंगूठी की फोटो सभी पुलिस स्टेशनों के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की। जल्द ही मालवणी पुलिस स्टेशन से जवाब आया कि एक महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी ने अंगूठी के आधार पर शव की पहचान अपने पति अशोक गौड़ के रूप में की।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
मुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
मां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
शराब, कत्ल और लाश के टुकड़े
पुलिस जांच में सामने आया कि अशोक और मुख्य आरोपी वाहिद शेख दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और सालों से एक-दूसरे को जानते थे। अशोक, वाहिद की गारमेंट यूनिट में ही काम करता था। पूछताछ में वाहिद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें:- हाईवे पर भारी वाहनों की अब खैर नहीं! मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए सख्त जांच और फिटनेस ऑडिट के आदेश
आरोपी ने बताया कि अशोक को उसकी पत्नी और वाहिद के बीच अवैध संबंधों की भनक लग गई थी। इसी विवाद को खत्म करने के लिए वाहिद ने हत्या की साजिश रची। 10 दिन पहले वाहिद ने अपनी गारमेंट यूनिट में अशोक को शराब पिलाई। जब अशोक पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो वाहिद ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव के दो टुकड़े किए और उन्हें मालवणी स्थित अपनी फैक्ट्री के पास एक नाले में फेंक दिया।
जांच के घेरे में पत्नी की भूमिका
पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड में अशोक की पत्नी भी शामिल थी। शव का धड़ तो मिल गया है, लेकिन पैरों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस ने आरोपी वाहिद शेख को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है।
Mumbai santacruz murder case wife boyfriend arrested ashok gaur body found juhu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Jul 14, 2026 | 07:16 PMउज्जैन: जमीन सौदे के बाद खाते से निकले लाखों रुपये, पीड़ित किसान ने SP से की शिकायत; आरोपियों ने ऐसे दिया धोखा
Jul 14, 2026 | 07:14 PMमहिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया
Jul 14, 2026 | 07:10 PMमैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Jul 14, 2026 | 07:10 PMताहिर हुसैन दोषी करार: BJP का केजरीवाल-कांग्रेस पर हमला, अंकित शर्मा हत्याकांड पर गरमाई राजनीति
Jul 14, 2026 | 07:05 PMEXCLUSIVE: पुलिस चेकिंग से 100 मीटर दूर सड़क किनारे जुआ, चौकी में बैठे पुलिसकर्मी फोन चलाने में व्यस्थ; VIDEO
Jul 14, 2026 | 06:59 PMAmravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
Jul 14, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














