Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 ने मारी मंडे टेस्ट में बाजी, 500 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

Dhurandhar 2 Earnings: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह की फिल्म ने पांचवें दिन भी दमदार कमाई करते हुए 500 करोड़ के करीब पहुंच बनाई। वीकडे में भी इसकी रफ्तार बरकरार है।
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Box Office Collection Earnings Aditya Dhar movie Bollywood 500 crore club
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। आमतौर पर सोमवार का दिन फिल्मों के लिए कमजोर माना जाता है, लेकिन इस फिल्म ने ‘मंडे टेस्ट’ भी शानदार तरीके से पास कर लिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को भी दमदार कलेक्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी।

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सोमवार शाम तक लगभग 38.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 492 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। देर रात के आंकड़ों के साथ फिल्म का 500 करोड़ क्लब में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कर रहा है हैरान

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी धुरंधर 2 का जलवा देखने को मिल रहा है। 22 मार्च तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 761 करोड़ रुपये के करीब था, और अब मंडे के आंकड़े जुड़ने के बाद यह और तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू से ही शानदार ओपनिंग ली थी।

क्या बनेगी भारत की सबसे बड़ी फिल्म

डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि वीकडेज में भी इसकी कमाई में खास गिरावट देखने को नहीं मिली। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए यह सवाल उठने लगा है कि क्या धुरंधर 2 भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

आगे भी जारी रह सकता है धमाका

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो रणवीर सिंह के करियर की यह सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com