-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Water Crisis Master Plan Borewell Revival Demand
मुंबई में गहराया जल संकट, बीएमसी सदन में उठा मास्टर प्लान और बोरवेल पुनर्जीवन का मुद्दा
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai Water Crisis Master Plan: मुंबई में घटते जल भंडार और बढ़ते जल संकट को लेकर बीएमसी सदन में तीखी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने बंद बोरवेलों के पुनर्जीवन के लिए मास्टर प्लान बनाने की मांग की।

मुंबई जल संकट 2026 (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Water Crisis Master Plan News: मुंबई पर जल संकट का साया दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है और इसका तीखा असर सोमवार को बीएमसी के सदन में देखने को मिला। मानसून की शुरुआत के बावजूद मुंबईवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को जमकर घेरा।
भविष्य में गंभीर जल संकट से बचने के लिए मुंबई के जल स्रोतों के संरक्षण के लिए एक स्वतंत्र ‘मास्टर प्लान’ तैयार करने तथा शहर की बंद पड़ी सभी बोरवेलों का पुनर्जीवन करने की जोरदार मांग की गई। भाजपा के नगरसेवक एवं सदन के नेता गणेश खणकर ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस प्रस्ताव पर मुंबई के विभिन्न वाडों के 30 से अधिक नगरसेवकों ने हस्ताक्षर कर अपने-अपने क्षेत्रों में व्याप्त जल संकट की वास्तविक स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया। प्रस्ताव में पेयजल का गैर-जरूरी कार्यों में होने वाला दुरुपयोग तत्काल रोकने की मांग की गई। नगरसेवकों ने कहा कि बाग-बगीचों की सिंचाई, सड़कों की धुलाई और वाहनों की सफाई के लिए पेयजल का उपयोग तुरंत बंद किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा ST Bus में रियायती सफर के लिए 1 अगस्त से NCMC स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर की मूर्तियों पर वज्रलेपन पर रोक, पंढरपुर अदालत का बड़ा फैसला
नवभारत संपादकीय: मानसून नहीं आया, लेकिन सियासी मानसून शुरू; सदन में उठेंगे बड़े सवाल
चंद्रपुर में मानसून की पहली जोरदार बारिश से तबाही; जलभराव के कारण मनपा के दावों की खुली पोल, बिजली-इंटरनेट ठप
लीकेज के कारण पेयजल दूषित
इसके अलावा शहर के पारंपरिक तालाबों और जलाशयों से गाद निकालकर उनकी जल भंडारण क्षमता बढ़ाई जाए तथा सभी बोरवेलों का तत्काल ऑडिट कर उनके लिए ‘रिचार्ज प्लान’ तैयार किया जाए, चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वाडों में बढ़ती पानी संबंधी शिकायतों पर गंभीर चिंता जताई।
भाजपा नगरसेविका रीता मकवाना ने कहा कि पानी पाइपलाइनों में लीकेज के कारण पेयजल दूषित हो रहा है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने मांग की कि बंद पड़ी बोरवेलों को पुनर्जीवित कर जल शुद्धिकरण की व्यवस्था के साथ नागरिकों को पानी उपलब्ध कराया जाए। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नगरसेविका सईदा खान ने जल वितरण और उसकी निगरानी के लिए एक स्वतंत्र समिति गठित करने का सुझाव दिया।
ये भी पढ़ें :- मराठवाड़ा में पानी का संकट भयावह, बीड के अधिकांश जलाशय खाली; प्रशासन ने पानी चोरी पर दी एफआईआर की चेतावनी
झीलों का पानी अगस्त के मध्य तक ही पर्याप्त
- मुंबई की प्यास बुझाने वाले सातों जलाशयों का जलस्तर लगातार घट रहा है। 21 जून 2026 तक इन जलाशयों में कुल क्षमता का केवल 8.68 प्रतिशत यानी लगभग 1.25 लाख मिलियन लीटर पानी शेष था। कुल 14.47 लाख मिलियन लीटर क्षमता वाले इन जलाशयों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
- प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मौजूदा जल भंडार केवल अगस्त के मध्य तक ही पर्याप्त हो सकता है। पिछले वर्ष 21 जून 2025 को यही जल भंडार 25.87 प्रतिशत था, जबकि 2024 में यह 5.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
- इस दौरान बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने सदन में प्रशासन का पक्ष रखते हुए मौजूदा जल स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में जल संकट और गंभीर न हो, इसके लिए प्रशासन विभिन्न स्तरों पर आवश्यक उपायों को अमल में ला रहा है।
Mumbai water crisis master plan borewell revival demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में गहराया जल संकट, बीएमसी सदन में उठा मास्टर प्लान और बोरवेल पुनर्जीवन का मुद्दा
Jun 23, 2026 | 09:54 AMलखनऊ अग्निकांड में बुझ गए बाराबंकी के दो चिराग! इकलौते बेटे की गई जान, परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़
Jun 23, 2026 | 09:49 AMSkoda की सबसे पावरफुल SUV Kodiaq RS की बुकिंग शुरू, 50 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत
Jun 23, 2026 | 09:45 AMसागर नगर निगम कर्मचारियों का हल्लाबोल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
Jun 23, 2026 | 09:38 AMHigh Protein Paneer Prawn Recipe: 30 ग्राम प्रोटीन से भरपूर इस क्रीमी करी का स्वाद है लाजवाब, नोट करें रेसिपी
Jun 23, 2026 | 09:37 AMShare Market: शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
Jun 23, 2026 | 09:36 AMइंदौर कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति पर बवाल, सोनिला मिमरोट की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में विरोध
Jun 23, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














