-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Water Cut 6 Days Monthly Amid Elnino Concerns
अल-नीनो के असर से जल संकट की आशंका, महाराष्ट्र सरकार ने पानी बचाने के लिए उठाए सख्त कदम
- Written By: अपूर्वा नायक
Mira Bhayandar Water Cut: संभावित जल संकट और कम बारिश की आशंका को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 20 प्रतिशत जल कटौती लागू की है।इसका असर मीरा-भाईंदर में दिखेगा, जहां हर महीने 6 दिन जलापूर्ति बंद रहेगी।

Mira Bhayandar Water Cut Update (फोटो क्रेडिट-X)
Mira Bhayandar Water Cut News: राज्य में संभावित जल संकट को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पेवजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, अल-नीनो की स्थिति और वर्षा में कमी की आशंका को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जलाशयों, बांधों एवं अन्य जल स्रोतों में उपलब्ध जल भंडार का नियोजन करने तथा अवैध जल निकासी पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष भी अल-नीनो का प्रभाव जारी रहने की संभावना है, जिसके कारण मानसून के दौरान सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। ऐसी स्थिति में 31 अगस्त 2026 तक राज्य के नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी के उपयोग पर नियंत्रण और उपलब्ध जल भंडार का सुनियोजित प्रबंधन आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून में सड़कें रहेंगी सुरक्षित, बीएमसी ने शुरू की ‘My BMC Road’ शिकायत प्रणाली
गजब है वर्धा का सिंदी मेघे! चोरों ने पार की शातिरपन की हदें, रातों-रात पूरा का पूरा ‘कुआं’ ही चुरा ले गए चोर
जोखिम वाली इमारतों से लोगों को हटाएगी म्हाडा, मिलेगी 20 हजार रुपये मासिक किराया सहायता
अमरावती में मतदान की गोपनीयता भंग, पोलिंग बूथ के अंदर मतपत्रिका का फोटो खींचने वाले के खिलाफ केस दर्ज
इसी उद्देश्य से जल संसाधन विभाग ने राज्यभर में 20 प्रतिशत जल कटौती लागू करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का सीधा असर मीरा भाईंदर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ेगा।
अवैध जल निकासी पर रोक लगाने के निर्देश
स्टेम प्राधिकरण से मिलने वाली जलापूर्ति में कटौती करते हुए हर सप्ताह में एक दिन पानी की सप्लाई बंद रखी जाएगी, वहीं महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की ओर से मिलने वाली जलापूर्ति भी प्रत्येक 15 दिन में एक दिन बंद रहेगी नई व्यवस्था के तहत शहर में पहले और तीसरे सप्ताह एक-एक दिन तथा दूसरे और चौवें सप्ताह दो-दो दिन पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
ये भी पढ़ें :- मानसून में सड़कें रहेंगी सुरक्षित, बीएमसी ने शुरू की ‘My BMC Road’ शिकायत प्रणाली
मीरा भाईंदर में महीने में 6 दिन जलापूर्ति बंद
इस प्रकार मीरा-भाईंदर के नागरिकों को हर महीने कुल 6 दिन जलापूर्ति बंद रहने की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, प्रशासन का कहना है कि यह कदम भविष्य में संभावित पेयजल संकट से बचने और उपलब्ध जल संसाधनों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है। जल संसाधन विभाग ने सभी स्थानीय निकायों को जल संरक्षण के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने, जल चोरी और अवैध जल निकासी पर कड़ी निगरानी रखने तथा पेचजल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
Mira bhayandar water cut 6 days monthly amid elnino concerns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अल-नीनो के असर से जल संकट की आशंका, महाराष्ट्र सरकार ने पानी बचाने के लिए उठाए सख्त कदम
Jun 20, 2026 | 10:27 AMमहुआ मोइत्रा का बड़ा दांव! राजनाथ सिंह की चिट्ठी शेयर कर मोदी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बगावत की अटकलें
Jun 20, 2026 | 10:25 AMIND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
Jun 20, 2026 | 10:25 AMNoida Woman Suicide: गुलशन इकेबाना सोसाइटी में महिला की मौत से मचा हड़कंप, जानिए क्या है, पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 10:25 AMFATF Vice President: आईएएस विवेक अग्रवाल को मिली FATF की ऐतिहासिक कमान, भारत की बढ़ा मान
Jun 20, 2026 | 10:16 AMमानसून में सड़कें रहेंगी सुरक्षित, बीएमसी ने शुरू की ‘My BMC Road’ शिकायत प्रणाली
Jun 20, 2026 | 10:11 AMDominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
Jun 20, 2026 | 10:08 AMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM













