Nerul Panvel train (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mega Block Mumbai: मुंबई में मध्य रेलवे के मुंबई मंडल की ट्रांसहार्बर लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रविवार को ठाणे और वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर मार्ग पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे से वाशी/नेरुल/पनवेल की ओर जाने वाली डाउन लाइन की लोकल सेवाएं सुबह 10:35 बजे से शाम 4:07 बजे तक रद्द रहेंगी। वहीं, पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे की ओर आने वाली अप लाइन की लोकल सेवाएं सुबह 10:25 बजे से शाम 4:09 बजे तक रद्द रहेंगी।
ये भी पढ़े: राज ठाकरे की शिवाजी पार्क से हुंकार, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला, युवाओं कहा- इंस्टाग्राम से बाहर निकलो
इसके अलावा, दोपहर 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक ठाणे और वाशी/नेरुल के बीच अप और डाउन ट्रांसहार्बर लाइन पर सभी लोकल सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह मेगा ब्लॉक आवश्यक है।