मुंबई के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, 250 करोड़ का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम तैनात

Mumbai Fire: मुंबई में ठाणे के एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 250 करोड़ का सामान जलकर राख हो गया।
मुंबई के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग (pic credit; social media)
मुंबई के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

ठाणे: भिवंडी में एक केमिकल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। स्थानिय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना में करीब 250 करोड़ रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।

दो दिन पहले साइजिंग यूनिट में लगी थी आग

इससे पहले गुरुवार (12 जून) को ठाणे के भिवंडी इलाके के मितपाड़ा में एक साइजिंग यूनिट में भीषण आग लग गई थी। भिवंडी निजामपुरा नगर निगम के दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया था कि आग की इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आग रात 8 बजे लगी। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने रात 10:45 बजे आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मई महीने में भी गोदामों में लगी थी आग

वहीं, 13 मई को तड़के सुबह भिवंडी के वडपे गांव में रिचलैंड कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई थी, जिसमें केमिकल, प्रिंटिंग मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्वास्थ्य संबंधी सप्लीमेंट, कपड़े, इवेंट डेकोरेशन मटीरियल और फर्नीचर से भरे 22 गोदाम जलकर खाक हो गए थे। कॉम्प्लेक्स की तीन इमारतों में से एक में सुबह करीब 3.30 बजे आग लगी, जिसमें एक-दूसरे के बगल में अलग-अलग गोदाम थे।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग तेजी से दो अन्य इमारतों में फैल गई, जो धातु की चादरों से बनी थीं और 10 घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक इस घटना में करीब 250 करोड़ रुपए का सामान जलकर राख हो गया।