- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Pune Expressway Missing Link Inauguration Cm Devendra Fadnavis Speech
‘मिसिंग लिंक नहीं अब ये कनेक्टिंग लिंक है’, लोकार्पण के बाद CM फडणवीस का बड़ा बयान
Devendra Fadnavis Speech: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन किया। उन्होंने इसे कनेक्टिंग लिंक बताया, जो सफर को छोटा और सुगम बनाएगा।
- Written By: आकाश मसने

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis On Missing Link Project: यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को आज बड़ी सौगात मिली है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मिसिंग लिंक का उद्घाटन कर दिया है। यह आज से आम यात्रियों के लिए खुल गया है।
क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस?
यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की क्षमता विस्तार परियोजना के हिस्से मिसिंग लिंक परियोजना के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अब इसे मिसिंग लिंक नहीं बल्कि अब कनेक्टिंग लिंक कहा जाना चाहिए। मिसिंग लिंक की संकल्पना 2010 में की गई।
LIVE | यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे द्रुतगती मार्ग क्षमतावाढ अंतर्गत ‘मिसिंग लिंक’ प्रकल्पाचे लोकार्पण 🕑 दु. १.५९ वा. | १-५-२०२६📍खालापूर, रायगड.#Maharashtra #MaharashtraDay #MumbaiPuneMissingLink https://t.co/zCNY972DmQ — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 1, 2026
उन्होंने बताया किया इसे 13 कारणों के कारण इस फाइल को बंद कर दिया था। लेकिन जब महायुति सरकार बनी तक मैंने अधिकारियों से इसकी जानकारी ली और पूछा कि हम इसे क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब इसे मिसिंग लिंक कहना गलत होगा, बल्कि यह पुणे और मुंबई को जोड़ने वाला एक कनेक्टिंग लिंक है।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
बधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
2010 से रुका था मिसिंग लिंक का काम
प्रोजेक्ट के इतिहास पर चर्चा करते हुए फडणवीस ने बताया कि ‘मिसिंग लिंक‘ की संकल्पना पहली बार साल 2010 में की गई थी। उन्होंने बताया कि साल 2014 तक इसका सर्वे हुआ और इसके बाद इसकी एक रिपोर्ट पेश की गई। लेकिन तत्तकालीन सरकार ने इसके न करने के लिए 13 अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए इसकी फाइल बंद कर दी थी। इसमें से एक कारण यह भी दिया गया था कि यह लाेनावला तालाब के नीचे से जा रहा है इसलिए इसे पूरा नहीं किया जा सकता।
‘कनेक्टिव्हिटी’ची नवी सुरुवात! वेगवान प्रवास, अत्याधुनिक सुविधा, जागतिक विक्रम आणि अर्थव्यवस्थेला चालना, मुंबई–पुणे ‘मिसिंग लिंक’ प्रकल्पाचा ऐतिहासिक टप्पा पूर्ण!#Maharashtra #MissingLink pic.twitter.com/iDfPN2Qwta — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 1, 2026
सीएम फडणवीस ने कहा कि जब महायुति की सरकार बनी, तब मैंने स्वयं अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट की जानकारी ली। मैंने पूछा कि अगर यह लोगों का समय और ईंधन बचा सकता है, तो हम इसे क्यों नहीं कर सकते? इसके बाद प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर कर इसे युद्ध स्तर पर पूरा किया गया।
यह भी पढ़ें:- EXPLAINER: मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति
ईंधन की बचत और सुगम सफर
इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा। घाट सेक्शन के घुमावदार रास्तों के खत्म होने से न केवल यात्रा का समय 20 से 25 मिनट कम हो जाएगा, बल्कि वाहनों की औसत गति स्थिर रहने के कारण ईंधन की भारी बचत होगी। खड़ी चढ़ाई और ट्रैफिक जाम में जलने वाले पेट्रोल-डीजल से अब राहत मिलेगी, जिससे यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के अनुकूल भी साबित होगा।
Mumbai pune expressway missing link inauguration cm devendra fadnavis speech
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
May 06, 2026 | 07:53 PMUAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
May 06, 2026 | 07:50 PM‘कब तक फोन बंद रखेगा’, जबलपुर में BSF के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी; फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
May 06, 2026 | 07:43 PMबधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
May 06, 2026 | 07:38 PMमुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
May 06, 2026 | 07:18 PM‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
May 06, 2026 | 07:03 PM48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
May 06, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM











