- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Cyber Fraud Gas Bill Apk Scam Woman Loses 6 5 Lakh
Mumbai Cyber Fraud: APK फाइल बनी जाल, हाई कोर्ट कर्मचारी को गैस कनेक्शन कटने के डर से ठगा
Mumbai Cyber Fraud Scam News: मुंबई में साइबर अपराधियों ने गैस बिल अपडेट के बहाने हाई कोर्ट की एक महिला कर्मचारी से 6.50 लाख रुपये ठग लिए। APK फाइल डाउनलोड करने के बाद बैंक खाते से रकम निकल गई।
- Written By: अपूर्वा नायक

साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mumbai Cyber Fraud Gas Bill Scam: मुंबई में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां हाई कोर्ट में कार्यरत एक 50 वर्षीय महिला कर्मचारी से 6.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत 31 मार्च 2026 को हुई, जब पीड़िता के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से “MGL Gas Bill Update APK” नाम की फाइल भेजी गई। इसके बाद खुद को Mahanagar Gas Limited का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने कॉल कर गैस कनेक्शन काटने की धमकी दी।
APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी
डर के कारण महिला ने आरोपी के निर्देशानुसार APK फाइल डाउनलोड कर ली। इसके बाद साइबर अपराधियों को उसके मोबाइल और बैंकिंग डाटा तक पहुंच मिल गई, जिससे ठगी की साजिश को अंजाम दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Pune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में ‘अंकित’ की एंट्री
Pune में मसाज सेंटर पर छापा: देह व्यापार रैकेट का खुलासा, दो युवतियां मुक्त
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
मुंबई में साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Mumbai Cyber Fraud के चलते खाते से उड़ाए 6.5 लाख रुपये
अगले दिन आरोपी ने ‘दीपक जोशी’ बनकर फिर संपर्क किया और ईमेल आईडी मांगी। जैसे ही महिला ने जानकारी साझा की, उसके बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल 6.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद पीड़िता ने काला चौकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
बताया जा रहा है कि हाल ही में इसी तरह के साइबर फ्रॉड के मामले में एक न्यायाधीश को भी निशाना बनाया गया था। इससे स्पष्ट है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- Kokilaben Hospital की बड़ी उपलब्धि, ‘वर्ल्ड बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026’ में लगातार 7वीं बार शामिल
सावधानी ही बचाव
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। साथ ही, बैंकिंग या निजी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।
Mumbai cyber fraud gas bill apk scam woman loses 6 5 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति को लेकर फैली ‘डबल खुशखबरी’ की चर्चा, क्या जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म?
Apr 03, 2026 | 03:09 PM50 रुपये में घूुमें दिल्ली की यह 5 जगहें! ! इतिहास और संस्कृति का मिलेगा अनोखा अनुभव
Apr 03, 2026 | 03:07 PMऔरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Apr 03, 2026 | 03:03 PMसऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 03:02 PMजन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














