-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Monsoon Thane Arrival Morbe Dam Water Level Kdmc Waterlogging
ठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल
- Written By: रूपम सिंह
Thane Monsoon News: ठाणे में देरी से पहुंचा मानसून, मोरबे डैम का जलस्तर सुधरा। वहीं कल्याण-डोंबिवली में पहली ही बारिश से जलभराव होने पर केडीएमसी के दावों की पोल खुल गई है।

झमाझम बारिश (फोटो.सोशल मीडिया)
Thane Monsoon IMD Orange Alert: आखिरकार मानसून का इंतजार खत्म हो गया। लगभग 13 दिन देरी से ठाणे जिले में मानसून सक्रिय हुआ है। ठाणे शहर सहित पूरे जिले में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित बारिश की शुरुआत हुई। बारिश की वजह से ठाणे शहर, कल्याण, डोंबिवली, नवी मुंबई, भिवंडी में मौसम सुहाना हो गया है। बारिश की वजह से भिवंडी, वाड़ा, शहापुर, मुरबाड जैसे अन्य इलाकों के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। ठाणे मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को शाम तक 10 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। जबकि पिछले वर्ष इस कालावधि तक मानसून की एक चौथाई यानी 755 मिमी बारिश हुई थी।
बेसब्री से हो रहा था बारिश का इंतजार
इस साल मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। मुंबई सहित ठाणे जिले को जलापूर्ति करने वाले सभी जलाशयों का जल स्तर बहुत नीचे जाने की वजह से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। जल संपदा विभाग ने पानी का नियोजन करने का निर्देश दिया है जिसकी वजह से 20 से 50 प्रतिशत तक पानी कटौती की जा रही है।
मोरबे डैम के जलस्तर में वृद्धि
नवी मुंबई सहित पूरे जिले में मॉनसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है और झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और उत्तर कोंकण क्षेत्र में मॉनसून के आधिकारिक आगमन की पुष्टि की है और ठाणे क्षेत्र के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बारिश में बहा आलापल्ली-सिरोंचा हाईवे, सिरोंचा का गड़चिरोली मुख्यालय से टूटा संपर्क
गोंदिया में ढाई महीने में 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली, ST टिकट पर 2 रुपये अतिरिक्त शुल्क लागू
मंगेतर ने रची मौत की साजिश, प्रेमी संग मिलकर किले से खाई में धकेला; पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का खुला राज
वर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी
लंबे समय तक पड़ी भीषण गर्मी और उमस के बाद इस पहली बारिश ने आम जनता को भारी राहत पहुंचाई है। मॉनसून के इस पहले चरण में ठाणे के साथ ही वाशी, पनवेल, कल्याण सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में काले बादलों, तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश दर्ज की गई है।
मानसून के आगमन की राह केवल आम नागरिक ही नहीं बल्कि प्रशासन भी देख रहा था। नवी मुंबई के लोगों की प्यास बुझाने वाले मोरबे डैम परिसर में बारिश होना आवश्यक हो गया था। मानसून की बेरुखी के कारण डैम का जलस्तर बहुत नीचे चला गया था।
केवल 12.73 प्रतिशत पानी बचा था, जिसको लेकर बहुत अधिक चिंता जतायी जा रही थी। सोमवार एवं मंगलवार को बारिश होने की वजह से जल स्तर में वृद्धि हुई है। जल भंडारण बढ़ कर 26.40 हो गया है। नवी मुंबई मनपा का आपदा प्रबंधन विभाग मानसून के दौरान किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
पहली बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल
मानसून की पहली बारिश ने ही कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) के नाला सफाई के दावों की हकीकत सामने ला दी। मंगलवार को हुई बारिश के बाद कल्याण और डोंबिवली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई स्थानों पर नाले उफन कर सड़कों पर आ गए, जबकि यातायात भी प्रभावित हुआ। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने दोपहर तक रफ्तार पकड़ी और इसके साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों से जलभराव की तस्वीरें सामने आने लगीं। कल्याण पूर्व के चेतना स्कूल परिसर में सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें :- मंगेतर ने रची मौत की साजिश, प्रेमी संग मिलकर किले से खाई में धकेला; पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का खुला राज
केडीएमसी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस क्षेत्र की तस्वीरें सामने आने के बाद मनपा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे उड़ान पुल के निर्माण कार्य के कारण वोडाफोन गैलरी के सामने पानी जमा हो गया। स्टेशन से बाहर निकलने वाले हजारों यात्रियों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। दूसरी ओर कल्याण-शील रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते पहले से ही प्रभावित यातायात पर बारिश ने और असर डाला।
सूचक नाका क्षेत्र में जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार थम गई और लंबा जाम देखने को मिला। कल्याण से डोंबिवली को जोड़ने वाली 90 फीट रोड पर ट्रांसफार्मर सहित बिजली का खंभा गिरने की घटना ने भी प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
Monsoon thane arrival morbe dam water level kdmc waterlogging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल
Jun 24, 2026 | 09:25 AMझारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
Jun 24, 2026 | 09:23 AMMorning Detox: रोज सुबह खाली पेट पिएं मेथी का पानी, वजन से लेकर शुगर तक कई समस्याओं में मिलेगा फायदा
Jun 24, 2026 | 09:22 AMMain Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Jun 24, 2026 | 09:22 AMपहली बारिश में बहा आलापल्ली-सिरोंचा हाईवे, सिरोंचा का गड़चिरोली मुख्यालय से टूटा संपर्क
Jun 24, 2026 | 09:16 AMकलावा बांधने का सही तरीका क्या है? जानिए हाथ में मौली कितनी बार लपेटना माना जाता है शुभ
Jun 24, 2026 | 09:10 AMजर्मनी में रेल सेवा पूरी तरह ठप! आधी रात मचा ऐसा हाहाकार कि स्टेशन हो गए जाम, फंसे हजारों यात्री
Jun 24, 2026 | 09:00 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













