- Hindi News »
- Maharashtra »
- Monsoon Rain Exposes Civic Preparedness Waterlogging And Nashik Traffic Chaos
गर्मी से राहत, लेकिन सड़कों पर आफत, नासिक में पहली बारिश का असर; जलभराव और बिजली कटौती से लोग परेशान
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Monsoon Rain 2026: नासिक में मानसून की पहली बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली बाधित होने से मनपा की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए।

नासिक बारिश, मानसून, जलभराव, ट्रैफिक जाम,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Municipal Corporation: नासिक मानसून की पहली बारिश ने जहां पिछले चार महीनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से नागरिकों को राहत दी है, वहीं मनपा प्रशासन की तैयारियों की पोल भी खोल दी है। बारिश की पहली फुहारों के साथ ही शहर की सड़कों की स्थिति दयनीय हो गई है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
बारिश के दौरान नासिक के प्रमुख मागों और चौराहों पर भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली। दफ्तर जाने और व्यावसायिक गतिविधियों के समय हुई बारिश ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। प्रमुख प्रभावित क्षेत्रः गंगापुर रोड, मुंबई नाका, सीबीएस, पंचवटी, अंबड और इंदिरानगर जैसे इलाकों में पानी जमा होने से यातायात की गति धीमी पड़ गई।
द्वारका का संकटः द्वारका क्षेत्र में सर्विस रोड का काम अधूरा होने के कारण वाहन चालकों को कच्चे और कीचड़युक्त रास्तों से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा, जहां कई वाहन फंस गए। दोपहर करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद लगभग एक घंटे के अंतराल के पश्चात फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। इससे नागरिकों की परेशानियां और बढ़ गईं।
सम्बंधित ख़बरें
भद्रावती के लेंडाला तालाब के सौंदर्यीकरण के दौरान हुई हजारों मछलियों की मौत, मछुआरों की आजीविका पर संकट
छत्रपति संभाजीनगर में मदद के बहाने 80 साल की बुजुर्ग महिला से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार; लोगों में भारी गुस्सा
अकोला में बंद खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, खोज अभियान के बाद मिला शव
इरई बांध का जलस्तर तेजी से घटा, सीटीपीएस के बिजली उत्पादन पर पड़ सकता है असर
पहली ही बारिश में कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। एक ओर बाहर बारिश के कारण मौसम में ठंडक और राहत का अहसास हो रहा था, वहीं दूसरी ओर घरों में बिजली गुल होने से लोगों का यह आनंद भी फीका पड़ गया। कुल मिलाकर पहली ही बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी।
सोशल मीडिया पर प्रशासन की किरकिरी
बारिश की पहली मार के बाद शहर की सड़कों की बदतर स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर भी आक्रोश देखने को मिला, नागरिकों ने जलभराव, गड्डों और जाम की तस्वीरे तथा वीडियो साझा कर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। भीषण गर्मी के बाद इस बारिश से तापमान में गिरावट तो आई, लेकिन सड़क पर पसरे कीचड़ और जाम ने नागरिकों के आनंद को फीका कर दिया।
यह भी पढ़ें:- रेलवे स्टेशन से सीधे गंतव्य तक, नासिक कुंभमेले के लिए मेगा प्लान; 1500 बसें संभालेंगी श्रद्धालुओं की भीड़
स्थानीय नागरिकों ने मनपा प्रशासन को दी चेतावनी
नागरिकों ने मनपा प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले शहर के अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए, जलभराव वाली जगहों पर निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि भविष्य में होने वाली भारी बारिश के दौरान उन्हें इस तरह की नारकीय स्थिति का सामना न करना पड़े।
Monsoon rain exposes civic preparedness waterlogging and nashik traffic chaos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी से राहत, लेकिन सड़कों पर आफत, नासिक में पहली बारिश का असर; जलभराव और बिजली कटौती से लोग परेशान
Jun 03, 2026 | 11:50 AMभद्रावती के लेंडाला तालाब के सौंदर्यीकरण के दौरान हुई हजारों मछलियों की मौत, मछुआरों की आजीविका पर संकट
Jun 03, 2026 | 11:48 AMछत्रपति संभाजीनगर में मदद के बहाने 80 साल की बुजुर्ग महिला से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार; लोगों में भारी गुस्सा
Jun 03, 2026 | 11:41 AMCBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला! 2 मिनट में 15 लाख हिट्स; सुरक्षा के बीच 14,000 छात्रों ने किया आवेदन
Jun 03, 2026 | 11:34 AMअकोला में बंद खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, खोज अभियान के बाद मिला शव
Jun 03, 2026 | 11:29 AMMPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
Jun 03, 2026 | 11:26 AMHair Care Routine: ऑयलिंग से लेकर हेयर मास्क तक, गर्मियों में ऐसे रखें बालों का ख्याल
Jun 03, 2026 | 11:21 AMवीडियो गैलरी

पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Jun 02, 2026 | 11:37 PM
मोदी के ‘सिंघम’ अन्नामलाई ने की बगावत? वो 5 बड़े कारण जिसने दिल्ली से चेन्नई तक मचाया हड़कंप- VIDEO
Jun 02, 2026 | 11:21 PM
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM
ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM
मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM











