छत्रपति संभाजीनगर में मदद के बहाने 80 साल की बुजुर्ग महिला से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार; लोगों में भारी गुस्सा

Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने मदद के बहाने बुजुर्ग महिला को हवस का शिकार बनाया।
Chhatrapati Sambhajinagar Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। के पैठण इलाके के पांचोड में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ यौन शोषण की घटना से इलाके में आक्रोश है। यह वारदात कल्याणनगर इलाके में हुई बताई जा रही है। आरोपी ने कथित तौर पर मदद का बहाना बनाकर बुजुर्ग महिला को अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

खराब मौसम का फायदा उठाकर की हैवानियत

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 1 जून की है। साेमवार की दोपहर करीब 3 बजे इलाके में तेज हवा और मौसम खराब हो गया था। आरोपी रोहन आहीरे ने बुजुर्ग महिला की मदद करने का नाटक किया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया, जहां उसने बुजुर्ग महिला के साथ जबरदस्ती की।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने जब खुद को आरोपी के चंगुल में फंसा पाया, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने घर का दरवाजा खुलवाया और बुजुर्ग महिला को उस दरिंदे के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद परिजनों की मदद से पीड़िता को पांचोड पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने पीड़िता महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक राम बारहाते कर रहे हैं। वहीं बुजुर्ग के साथ हुई घिनौनी वारदात के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ सख्त कारवाई की जाने की अपील की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com