-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mla Vikas Thackeray Exposed Scam In Orange City Park Housing Scheme In Nagpur
ऑरेंज सिटी पार्क आवास योजना में घोटाले का पर्दाफाश, बावनकुले ने दिए जांच के आदेश
- Written By: सोनाली चावरे
ऑरेंज सिटी पार्क आवास योजना में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। विधायक विकास ठाकरे ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया है।

विकास ठाकरे ने आवास योजना घोटाले किया पर्दाफाश
नागपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत स्वीकृत ऑरेंज सिटी पार्क आवास योजना में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पश्चिम नागपुर के विधायक विकास ठाकरे ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया है। जिसके बाद नागपुर के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आवास राज्यमंत्री पंकज भोयर को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
म्हाडा ने बिल्डर मिलेनियम डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड को विला और फ्लैट बेचना तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। यह योजना शहर की सीमा से बाहर वानाडोंगरी (हिंगना) क्षेत्र में स्थित है।
फर्जी सड़क के लिए मंजूरी प्राप्त की
सम्बंधित ख़बरें
स्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
मेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
लेआउट मंजूरी के लिए मुख्य सड़क का होना अनिवार्य है, लेकिन बिल्डर ने ऐसी सड़क का फर्जीवाड़ा किया जो वास्तव में मौजूद ही नहीं है। हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन पर 18 मीटर चौड़ी सड़क दिखाई गई है वह मंजूरी के दिन और आज भी बिल्डर के स्वामित्व में नहीं है। इसके बावजूद म्हाडा के अधिकारियों ने उक्त लेआउट और बिल्डिंग प्लान को बिना किसी योग्यता के मंजूरी दे दी। वानाडोंगरी नगर परिषद की मंजूरी लिए बिना और वास्तविक सड़क तैयार हुए बिना म्हाडा ने निर्माण को प्लिंथ सर्टिफिकेट दे दिया।
फायर एनओसी के बिना नक्शा स्वीकृत
कई 8 मंजिला इमारतों के नक्शे बिना किसी आपत्ति के स्वीकृत किए गए। यहां तक कि अग्नि शमन विभाग की एनओसी भी नहीं ली गई थी।
विधायक ठाकरे ने मांग की है मुंबई और नागपुर में म्हाडा अधिकारियों ने धोखाधड़ी और गंभीर उल्लंघन की आड़ में लेआउट और बिल्डिंग प्लान को मंजूरी दी और बिल्डर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी का लाभ भी दिया। कई नागरिकों ने अपनी जीवन की बचत इस योजना में लगा दी। इस मामले में विधायक ठाकरे ने मांग की है कि गृह निर्माण विभाग तुरंत पूरी योजना को अपने नियंत्रण में ले और संबंधित म्हाडा अधिकारियों के साथ बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करे।
Mla vikas thackeray exposed scam in orange city park housing scheme in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMमेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
Jul 11, 2026 | 07:48 PMवियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMराज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM











