-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mla Jitendra Awhad Tears Babasaheb Ambedkar Poster Bjp Protest
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड ने बाबासाहेब आंबेडकर का पोस्टर फाड़ा, BJP ने किया प्रदर्शन
- Written By: शुभम सोनडवले
शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने मनुस्मृति की निंदा करने वाले पोस्टर और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर फाड़ दी। जिसको लेकर भाजपा ने आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया और राज्य के विभिन्न हिस्सों में आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जबकि, कई नेताओं ने आव्हाड का समर्थन किया।

जितेंद्र आव्हाड (फाइल फोटो)
मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने मनुस्मृति की निंदा करने वाले पोस्टर और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर फाड़ दी, जिसको लेकर अब राजनीति गरमाई हुई है। सत्तारूढ़ भाजपा ने आव्हाड पर आंबेडकर का अपमान करने के आरोप लगाया है और उनके खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रर्शन किया।
बता दें कि जितेंद्र आव्हाड ने अपने कृत्य के लिए बुधवार को ही माफी मांगी है।
शालेय अभ्यासक्रमात मनुस्मृतीचां समावेश करण्याचा प्रयत्न हे सरकार करत आहे.याचा विरोध म्हणून आज महाड येथील क्रांती स्तंभ येथे मनुस्मृतीचे दहन करून याचा निषेध केला.
हे करत असताना अनवधानाने माझ्याकडून एक मोठी चूक घडली. मनुस्मृतीचे निषेध करणारे पोस्टर्स काही कार्यकर्त्यांनी आणले… pic.twitter.com/FjffRKPNOa — Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) May 29, 2024
दरअसल, आव्हाड ने राज्य सरकार की मनुस्मृति के कुछ श्लोकों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की कथित योजना के खिलाफ रायगड़ जिले के महाड में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उन्होंने पहले कहा था कि प्राचीन ग्रंथ जाति व्यवस्था का समर्थन करता है और महिलाओं का अपमान करता है। साथ ही अव्हाड ने लोगों से सरकार के इस फैसले का विरोध करने की अपील की थी।
उक्त विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था जिसमें आव्हाड पोस्टरों को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे थे जिन पर आंबेडकर की तस्वीर भी थी। इस पर भाजपा ने अव्हाड की कृत्य की निंदा की।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुंबई, नागपुर और ठाणे सहित राज्य के विभिन्न शहरों में प्रमुख स्थानों पर अव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, भाजपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर पुणे के बंडगार्डन पुलिस थाने में आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसी बीच शरद पवार गुट के कद्दावर नेता जयंत पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जितेंद्र आव्हाड डॉ. आंबेडकर की शिक्षाओं की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। कोई भी डॉ. आंबेडकर के प्रति उनकी ईमानदारी और समर्पण पर संदेह नहीं कर सकता। विरोध के दौरान अनजाने में जो कुछ हुआ उसके लिए उन्होंने पहले ही माफी मांग ली है। मुझे विश्वास है कि आंबेडकर के अनुयायी विपक्ष के झूठे अभियान का शिकार नहीं होंगे।”
ह्याची मला खूप गरज वाटत होती
आत्ता मला एकट वाटणार नाही.
अनावधानाने चूक झाली ताबडतोब माफी मागितली.
पण मनूवादी आता मनूला माझ्या मागे लपवत आहेत ते मी होऊ देणार नाही
आभार @Jayant_R_Patil https://t.co/SnXAz9VkxA — Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) May 30, 2024
जयंत पाटिल की पोस्ट को शेयर करते हुए आव्हाड ने कहा कि वह अब अकेला महसूस नहीं कर रहे हैं। (एजेंसी एडिटेड)
Mla jitendra awhad tears babasaheb ambedkar poster bjp protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMदतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
Jul 15, 2026 | 10:53 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
Jul 15, 2026 | 10:47 PMकेन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PMया तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PMMP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला
Jul 15, 2026 | 10:32 PMदोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM












