- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mithi River Cleaning Delay Bmc Tender Monsoon Risk Mumbai
मानसून से पहले मीठी नदी की सफाई अधर में, ठेकेदार नहीं मिलने से बढ़ी चिंता; BMC की टेंडर प्रक्रिया फेल
BMC Tender No Contractor Issue: मुंबई में मानसून से पहले मीठी नदी की सफाई का काम अटका हुआ है। टेंडर के बावजूद कोई ठेकेदार सामने नहीं आया, जिससे बाढ़ जैसे हालात का खतरा बढ़ गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मीठी नदी (सौ. सोशल मीडिया )
Mithi River Cleaning Delay: मानसून शुरू होने में लगभग ढाई महीने का समय बचा हुआ है, लेकिन मीठी नदी से गाद निकालने का काम अब तक शुरू नहीं किया गया है। इसका कारण यह है कि बीएमसी को नया ठेकेदार अब तक नहीं मिल पाया है।
बीएमसी ने मीठी नदी से गाद निकालने के लिए तीन चरणों में काम शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए टेंडर 28 फरवरी को निकाला गया, लेकिन 11 मार्च तक किसी भी ठेकेदार ने इसमें भाग नहीं लिया।
इसके बाद टेंडर को 17 मार्च तक आगे बढ़ाया गया, लेकिन इसके बाद भी कोई ठेकेदार आगे नहीं आया। अब एक बार फिर आखिरी बार टेंडर की तारीख बढ़ा कर 24 मार्च की गई है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि अगर 24 मार्च तक कोई बोली नहीं लगती है, तब बीएमसी खुद ही मीठी नदी की सफाई करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
गैस नहीं तो लकड़ी ही सही! सिरोंचा के होटलों में चूल्हे पर पक रहा खाना, सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार
देवेंद्र फडणवीस बोले-मुंबई की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 12 गिरफ्तार
संभाजीनगर में स्मार्ट मीटर से बिजली कटौती, महावितरण का ऑटो डिस्कनेक्शन अभियान; 7 हजार से ज्यादा कनेक्शन बंद
गड़चिरोली में बेमौसम बारिश का कहर! तूफानी हवाओं ने उजाड़े घर, मूसलाधार बारिश से फसलों का भारी नुकसान
स्टैंडिंग कमिटी में नगरसेवकों ने उठाया मुद्दा
बुधवार को स्टैंडिंग कमिटी में नगरसेवकों ने यह मुद्दा उठाया और बीएमसी प्रशासन से मीठी नदी साफ करने का प्लान जानने की कोशिश की। इस संदर्भ में बीएमसी की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ।
नगरसेवकों ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर उठाते हुए प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए और चेतावनी दी कि यदि आगामी मानसून में शहर जलमग्न होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बीएमसी प्रशासन की होगी। कांग्रेस के नगरसेवक अशरफ आजमी ने सवाल उठाया कि यदि ठेकेदार सामने नहीं आए, तो प्रशासन की वैकल्पिक योजना क्या है? उनके इस मुद्दे को अन्य नगरसेवकों का भी समर्थन मिला।
मीठी नदी हुई तीखी : जमीर कुरैशी
इस मुद्दे पर एमआईएम के नगरसेवक जमीर कुरैशी ने भी प्रशासन को घेरा और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि मीठी नदी अब तीखी नदी हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले इस परियोजना में गड़बड़ी हुई और अब जांच के डर से ठेकेदार आगे नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि मानसून से पहले हर हाल में सफाई पूरी कराई जाए। वहीं, कांग्रेस की पार्षद डॉ। सईदा खान ने चेताया कि यदि समय रहते काम शुरू नहीं हुआ, तो 2005 जैसी स्थिति दोहराई जा सकती है।
शुरू हुआ नाला सफाई कार्यः अभिजीत
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि मानसून को देखते हुए नाला सफाई का काम शुरू हो गया है। सभी छोटे नालों की सफाई का काम वार्ड स्तर पर किया जा रहा है, वहीं बड़े नालों को 6 जोन में बांटा गया है। नालों की सफाई की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी और डैशबोर्ड लगाया जाएगा, सफाई करने की समयसीमा 31 मई तक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समय रहते काम को पूरा किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें :- भिवंडी में एलपीजी सप्लाई बनाए रखने के लिए एक्शन मोड में प्रशासन, कंट्रोल रूम भी शुरू
शर्तों में दी गई ढील
- स्टैंडिंग कमिटी के अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे ने अतिरिक्त आयुक्त विपिन शर्मा को निर्देश दिया कि अगली बैठक से पहले इस विषय पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाए।
- दूसरी ओर, मीठी नदी परियोजना की जिम्मेदारी संभाल रहे अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि टेंडर की अंतिम तिथि एक सप्ताह आगे बढ़ा दी गई है, ताकि नई शर्तों को समझने के बाद अधिक लोग आवेदन कर सकें।
- अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में शतों में ढील दी गई थी, लेकिन पर्याप्त समय न मिलने के कारण इच्छुक पक्ष आवेदन नहीं कर पाए।
वहीं सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार पिछले वर्ष का रिकॉर्ड देखते हुए मीठी नदी से गाद निकालने का ठेका नहीं लेना चाह रहे हैं। - बता दें कि वर्ष 2025 में मीठी नदी के गाद मामले में 65 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश किया गया था, जिसके बाद ठेकेदार सहित बीएमसी अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया था।
Mithi river cleaning delay bmc tender monsoon risk mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उपचुनाव का शंखनाद: भाजपा ने 4 राज्यों के लिए उतारे धुरंधर, जानें पोंडा से बागलकोट तक किसे मिला टिकट?
Mar 19, 2026 | 10:44 AMगैस नहीं तो लकड़ी ही सही! सिरोंचा के होटलों में चूल्हे पर पक रहा खाना, सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार
Mar 19, 2026 | 10:41 AMदेवेंद्र फडणवीस बोले-मुंबई की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 12 गिरफ्तार
Mar 19, 2026 | 10:39 AMIPL के वो 5 दिग्गज जो कभी नहीं जीत पाए ऑरेंज कैप, 2 खिलाड़ी तो 2008 से अब तक खेल रहे, देखें लिस्ट
Mar 19, 2026 | 10:39 AMसंभाजीनगर में स्मार्ट मीटर से बिजली कटौती, महावितरण का ऑटो डिस्कनेक्शन अभियान; 7 हजार से ज्यादा कनेक्शन बंद
Mar 19, 2026 | 10:38 AMAnupama Spoiler: दिग्विजय और अनुपमा की बढ़ती करीबियां लाएंगी तूफान, परिवार में मचेगा हंगामा
Mar 19, 2026 | 10:37 AMलीबिया-सीरिया में लड़ी जंग…अब रच रहा था भारत को दहलाने की साजिश! आखिर कौन है खूंखार अमेरिकी मैथ्यू वैन डाइक?
Mar 19, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM











