- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mira Bhayander Bus Driver Assault Viral Video Thane Kopri Police
महाराष्ट्र में सरकारी बस चालक से मारपीट, बाइक को कट लगने से भड़के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, देखें VIDEO
Mira Bhayander Municipal Corporation Video: ठाणे के मीरा-भाईंदर में बस चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल। गायमुख घाट पर 5-6 लोगों ने बस में घुसकर चालक को पीटा और यूनिफॉर्म फाड़ी।
- Written By: प्रिया जैस

ठाणे में बस चालक की पिटाई (सौजन्य-एक्स)
Mira Bhayander Viral Video: ठाणे के मीरा-भाईंदर नगर निगम के बस चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर बस चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गायमुख घाट की है, जहां पांच से छह अज्ञात लोगों ने बस चालक पर हमला कर दिया।
इस घटना का वीडियो बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पीड़ित बस चालक ने कोपरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस हिंसक मारपीट में बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।
घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
ठाणे के मीरा-भयंदर में नगर निगम बस चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल।
सम्बंधित ख़बरें
नाक से फोन चलाने वाला शख्स निकला बांसुरी का उस्ताद, वायरल वीडियो ने जीता दिल
नासिक सिंहस्थ 2027: अमृत स्नान के लिए विशेष रणनीति, भीड़ प्रबंधन पर पुलिस का फोकस
उद्धव गुट में अंदरूनी कलह? Naresh Mhaske ने राऊत पर लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र में 8,669 सरकारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, मंत्री अदिति तटकरे ने किया मेगा रिफॉर्म का ऐलान
Live CCTV –
महाराष्ट्र के ठाणे में बाइक में साइड लगने पर कुछ लोगों ने बस ड्राइवर को बर्बरता से पीटा, कपड़े फाड़ दिए, बस से खींचकर ले गए !! pic.twitter.com/c3o7fbwlHV — Sachin Gupta (@Sachingupta) April 11, 2026
बस चालक के कपड़े फाड़े
जानकारी के अनुसार, बाइक को बस का कट लगने से लोग भड़क गए और बस रुकने के बाद उसकी पिटाई की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी लकड़ी लेकर उसे मारने बस में घुसे फिर मारते हुए जबरन बस चालक को नीचे उतारा और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने बस चालक की यूनिफॉर्म तक फाड़ दी।
यह भी पढ़ें – चुप हो जाओ, कैमरा चालू है! मेट्रो उद्घाटन में मंत्री ने खोला ‘जमीन’ का राज, तो फडणवीस ने ऐसे रोका! Video Viral
पीड़ित बस चालक की शिकायत पर कोपरी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। कोपरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया। अब पुलिस सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Mira bhayander bus driver assault viral video thane kopri police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सरकारी बस चालक से मारपीट, बाइक को कट लगने से भड़के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 11:59 AMनाक से फोन चलाने वाला शख्स निकला बांसुरी का उस्ताद, वायरल वीडियो ने जीता दिल
Apr 11, 2026 | 11:53 AMनासिक सिंहस्थ 2027: अमृत स्नान के लिए विशेष रणनीति, भीड़ प्रबंधन पर पुलिस का फोकस
Apr 11, 2026 | 11:51 AMउद्धव गुट में अंदरूनी कलह? Naresh Mhaske ने राऊत पर लगाए गंभीर आरोप
Apr 11, 2026 | 11:50 AMमहाराष्ट्र में 8,669 सरकारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, मंत्री अदिति तटकरे ने किया मेगा रिफॉर्म का ऐलान
Apr 11, 2026 | 11:48 AMParkinsons Day 2026: पार्किंसंस के इन शुरुआती लक्षणों को मामूली समझना पड़ सकता है भारी! जानें बचाव का तरीका
Apr 11, 2026 | 11:43 AMचाहकर भी होर्मुज नहीं खोल पा रहा ईरान, अमेरिका का दावा माइंस बिछाकर लोकेशन भूल गया तेहरान, खुलासे से हड़कंप
Apr 11, 2026 | 11:43 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM










