- Hindi News »
- Maharashtra »
- Minor Detained In Child Abuse Case Akola Civil Lines
अकोला में बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला, POCSO के तहत मामला दर्ज; पुलिस कार्रवाई जारी
Akola Child Safety News: अकोला के सिविल लाइन क्षेत्र में एक बच्ची से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
- Written By: अंकिता पटेल

बच्ची से अत्याचार,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola POCSO Case News: अकोला शहर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिससे शहर में खलबली मच गई, एक 14 वर्षीय (नाबालिग) विधि संघर्षग्रस्त बालक पर आरोप है कि उसने अपने ही रिश्ते की 6 वर्षीय बच्ची पर यौन अत्याचार किया। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस थाने में शनिवार की देर रात अपराध दर्ज किया गया और पुलिस ने उस बालक को हिरासत में लिया है।
पीड़ित बच्ची की माँ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रिश्ते का ही नाबालिग लड़का उसकी बेटी पर अत्याचार कर रहा था। इस शिकायत पर 5 मई को प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन शिकायतकर्ता महिला की तबीयत बिगड़ने के कारण उसने हस्ताक्षर नहीं किए और थाने से चली गई। पुलिस ने दो दिन की जाँच के बाद मामला दर्ज कर बालक को हिरासत में लिया।
दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला
पीड़ित बच्ची की माँ और आरोपी बालक के माता-पिता के बीच 2 मई को विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई। इस मामले में
दोनों पक्षों के मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 5 मई को पीड़िता की माँ ने फिर से थाने में आकर बताया कि 12 अप्रैल को उसकी बेटी पर यौन अत्याचार किया था। उस समय शिकायत दर्ज नहीं हो सकी थी, लेकिन घटना का आधिकारिक पंजीयन किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की सुरक्षा पर 10 करोड़ का प्रस्ताव, स्थायी समिति को गड़बड़ी की आशंका; मनपा का प्रस्ताव वापस
दूसरों को मराठी सिखाने वाली सरकार को लगा बड़ा झटका; खुद मराठी भाषी छात्र ही अपनी भाषा में हो रहे फेल
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ी काईवाई, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा गार्ड श्याम सोनवणे को किया बर्खास्त
भंडारा के साकोली में मधुमक्खियों का तांडव, उड़ान पुल के नीचे 20 लोगों को मारा डंक, दहशत में लाेग
चिकित्सीय जाँच के बाद स्पष्टता
इस मामले में आरोपी बालक विधि संघर्षग्रस्त है और पीड़िता भी बहुत छोटी है। इसलिए दोनों की चिकित्सीय जाँच की जा रही है, शनिवार देर रात तक बच्ची की मेडिकल जाँच जारी रही, साथ ही आरोपी बालक की भी जाँच की गई।
यह भी पढ़ें:- नागपुर की सुरक्षा पर 10 करोड़ का प्रस्ताव, स्थायी समिति को गड़बड़ी की आशंका; मनपा का प्रस्ताव वापस
रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले की जाँच पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की पुलिस उपनिरीक्षक तनुजा खोब्रागड़े कर रही है।
Minor detained in child abuse case akola civil lines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला, POCSO के तहत मामला दर्ज; पुलिस कार्रवाई जारी
May 11, 2026 | 01:55 PMJagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
May 11, 2026 | 01:43 PMमोरबे डैम में केवल 85 दिन का पानी शेष, कैलाश शिंदे ने नागरिकों से की बचत की अपील
May 11, 2026 | 01:41 PMCTET September 2026: सीटीईटी सितंबर परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन आसान स्टेप्स में करें आवेदन
May 11, 2026 | 01:38 PMसनातन को मिटाने वाले खुद…CM योगी ने वाराणसी में भरी हुंकार, बोले- PM मोदी ने संवारा भारत का सांस्कृतिक गौरव
May 11, 2026 | 01:38 PMउज्जैन में किसान कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, अशोक जाट के जिला बदर के विरोध में पुलिस से झड़प
May 11, 2026 | 01:34 PMनागपुर की सुरक्षा पर 10 करोड़ का प्रस्ताव, स्थायी समिति को गड़बड़ी की आशंका; मनपा का प्रस्ताव वापस
May 11, 2026 | 01:31 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM













