- Hindi News »
- Maharashtra »
- Medical Stores Strike Patients Facing Trouble Nagpur
हाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
Nagpur Pharmacy Shutdown: नागपुर में दवा दुकानों की हड़ताल से मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी हुई। जरूरी दवाइयों के लिए लोग शहरभर में भटकते नजर आए, खासकर बुजुर्ग और गंभीर मरीज प्रभावित हुए।
- Written By: अंकिता पटेल

दवा दुकान हड़ताल, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Medical Store Strike: नागपुर हड़ताल के चलते शहर में दवा दुकानों के बंद रहने का असर बुधवार को आम मरीजों और उनके परिजनों पर साफ दिखाई दिया। मेडिकल स्टोर्स बंद रहने के कारण लोगों को जरूरी दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। खासकर बुजुर्ग, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज और रोजाना दवा लेने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेडिकल स्टोर बंद, दवाइयों के लिए भटके मरीज
शहर में दवा दुकानों के शटर बंद रहने से जरूरतमंद लोग दवाई के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए, मेयो, मेडिकल, डागा अस्पताल के पास रोगी, परिजन हाथ में दवाई की चिट्ठी लिए घूमते देखे गए, मेडिकल स्टोर्स बंद रहने से अस्पतालों और क्लीनिकों में उपचार कराने पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयां तुरंत नहीं मिल सकीं, कई लोगों ने वैकल्पिक रूप से खुले मेडिकल स्टोर्स की तलाश की लेकिन वहां भी दुकान पर ताला लगा मिला। मेडिकल चौक, सीताबर्डी, धरमपेठ, सदर, मानेवाड़ा, कमाल चौक, इमामबाड़ा, मेयो चौक, गांधीबाग समेत कई क्षेत्रों में दवा दुकानों के बंद रहने का असर दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें:-हेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
हेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
चंद्रपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 22 लाख रुपये के संदिग्ध नकली कपास बीज जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
मरीजों के परिजनों ने बताया कि अचानक दवा दुकानें बंद होने से उन्हें काफी दिक्कत हुई, विशेषकर उन मरीजों को जिन्हें नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोग की दवाइयां लेनी पड़ती हैं। अस्पतालों के आसपास भी सामान्य दिनों की तुलना में मेडिकल स्टोर्स पर सन्नाटा नजर आया। कई निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजन आवश्यक इंजेक्शन और दवाइयों की व्यवस्था करने के लिए दूसरे इलाकों तक पहुंचे।
निजी अस्पतालों में कुछ राहत
शहर के कुछ निजी अस्पतालों में केडी राहत रही। निजी अस्पतालों की दवाई दुकानें कुछ हद तक शुरू दिखी, ताकि रोगियों को कुछ आवश्यक दवाइयां दी जा सकें, कई निजी अस्पतालों में दवा दुकान बंद ती रखी गई लेकिन डॉक्टरों के विशेष आग्रह पर कुछ मरीजों को दवाई उपलब्ध कराई गई। इसी तरह कुछ चौराहों पर दुकानें शुरू दिखीं, मेयो चौक पर एक दवा दुकान शुरू होने से वहां लोगों की भीड़ लगी दिखी।
Medical stores strike patients facing trouble nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
May 21, 2026 | 09:13 AMFalta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
May 21, 2026 | 09:06 AMगोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
May 21, 2026 | 09:00 AMबदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या
May 21, 2026 | 08:57 AMहेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
May 21, 2026 | 08:56 AMPutin-Jinping की चीन में हुई मीटिंग, दोनों दिग्गजों के बीच क्या हुई बात? जानिए मुख्य बातें
May 21, 2026 | 08:55 AMमहायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय, भाजपा को मिली 48% हिस्सेदारी
May 21, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












