- Hindi News »
- Maharashtra »
- Medical Nagpur Ct Scan Xray Film Delay Report Issues
एक्स-रे फिल्म, सीटी स्कैन की डीवीडी भी नहीं, मेडिकल में बाहर से खरीदना पड़ रहा, इलाज में हो रही देरी
Medical Hospital Report Delay: नागपुर मेडिकल में एक्स-रे और सीटी स्कैन की फिल्म व डीवीडी न मिलने से मरीज परेशान हो रहे है। रिपोर्ट में 18 दिनों तक की देरी हो रही है जिससे इलाज में भारी बाधा आ रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

एक्स-रे फिल्म, सीटी स्कैन की डीवीडी भी नहीं (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Medical CT Scan Issue: एक ओर मेडिकल में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुरानी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। रेडियोलॉजी विभाग में सीटी स्कैन का शुल्क जमा करने के बाद भी मरीजों को ‘फिल्म’ या रिपोर्ट की ‘डीवीडी’ उपलब्ध नहीं कराई जाती। डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखाने के लिए मरीजों को बाहर से डीवीडी खरीदनी पड़ रही है। इससे मरीजों को भटकना पड़ रहा है और उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
मेडिकल में 2010 में ऑनलाइन HIMS सिस्टम शुरू किया गया था, जिसकी मदद से डॉक्टर कंप्यूटर पर एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई की रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकते थे। लेकिन यह सेवा 2022 में बंद कर दी गई। इसके चलते पिछले 3 वर्षों से मरीजों और उनके परिजनों को ओपीडी, रेडियोलॉजी, वार्ड और अभिलेखागार कार्यालयों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्स-रे विभाग में, चाहे सीटी स्कैन हो या एक्स-रे भुगतान करने के बाद भी मरीजों को रिपोर्ट के लिए न तो फिल्म मिलती है और न ही डीवीडी। मजबूरन उन्हें बाजार से डीवीडी खरीदकर लानी पड़ती है।
रिपोर्ट मिलने में हो रही भारी देरी
हाल ही में सुनंदा यादव नामक मरीज ने सीटी स्कैन के लिए 750 रुपये का भुगतान किया। नियमानुसार विभाग को मरीज को सीटी स्कैन की डीवीडी देकर रिपोर्ट उपलब्ध करानी थी, लेकिन बाहर से डीवीडी खरीदकर लाने को कहा गया। परिजनों ने डीवीडी लाकर दी, फिर भी रिपोर्ट 18 दिन बाद उपलब्ध कराई गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
भिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
ये भी पढ़े: बिग बजट होगा नगर परिषद चुनाव का मुकाबला, उम्मीदवारों की खर्च सीमा भी बढ़ी, आक्रामक प्रचार के संकेत
मेडिकल में रोजाना लगभग
- 350 से अधिक एक्स-रे,
- 70 सीटी स्कैन,
- 25 एमआरआई किए जाते हैं।
मरीजों के परिजन सभी परीक्षणों का शुल्क भरते हैं। बीपीएल, एमएलसी और स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी के मरीजों को डीवीडी मुफ्त दी जाती है, जबकि अन्य मरीजों को डीवीडी बाहर से खरीदनी पड़ती है। रिपोर्ट में देरी से इलाज भी देर से हो रहा है, जिससे मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस पूरे मामले में प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Medical nagpur ct scan xray film delay report issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMCanada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
May 21, 2026 | 11:13 AM8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
May 21, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











