Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठा आरक्षण का मुद्दा कब होगा खत्म? मनोज जरांगे और मंत्री अब्दुल सत्तार के बीच क्या हुई बातचीत

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर विवाद अभी भी जारी है। मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण और सभी मराठाओं को कुनबी प्रमाण पत्र देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच इन मुद्दों के लेकर जरांगे ने सोमवार को महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री अब्दुल सत्तार से फोन पर बातचीत की।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 09, 2024 | 05:27 PM

मनोज जरांगे और अब्दुल सत्तार (फोटो: ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

छात्रपति संभाजीनगर. महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर विवाद अभी भी जारी है। मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण और सभी मराठाओं को कुनबी प्रमाण पत्र देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच इन मुद्दों के लेकर जरांगे ने सोमवार को महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री अब्दुल सत्तार से फोन पर बातचीत की।

जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे ने कहा कि मंत्री ने उन्हें बताया कि उन्होंने इस मुद्दे के बारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सूचित कर दिया है। कार्यकर्ता सभी कुनबियों (कृषकों) और उनके “सगे सोयरे” (रक्त संबंधियों) को मराठा के तौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा ने फरवरी में शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाला विधेयक पारित किया था, लेकिन जरांगे मराठाओं को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने पर जोर दे रहे हैं। कुनबी एक कृषक समूह है, जो ओबीसी श्रेणी में आता है और जरांगे मांग कर रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, जिससे वे आरक्षण लाभ के पात्र बन सकें।

यह भी पढे़ं: मनोज जरांगे, शरद पवार-MVA का आदमी, प्रसाद लाड और प्रवीण दरेकर का आरोप

महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय के कुनबी अभिलेखों की जांच के लिए पिछले साल सितंबर में न्यायमूर्ति शिंदे समिति का गठन किया था। फोन पर मंत्री से बात करने के बाद जरांगे ने कहा, “सत्तार पहले मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने (फोन पर) कहा कि उन्होंने किसानों और मराठा आरक्षण के मुद्दों पर सरकार के नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि मराठा और कुनबी एक समान हैं, इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई।” उन्होंने कहा कि गरीब मराठों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।

यह भी पढे़ं: MVA से गठबंधन प्रस्ताव पर जवाब नहीं मिला तो AIMIM अपने बूते पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव: जलील

जरांगे ने कहा, “मैंने मराठा-कुनबी दस्तावेजों को खोजने के लिए गठित शिंदे समिति के कार्यकाल को बढ़ाने के बारे में भी (मंत्री से) बात की। समिति काम नहीं कर रही है। उन्हें काम करना चाहिए और समुदाय के लोगों को प्रमाण पत्र देना चाहिए।” उनके मुताबिक, सत्तार ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दे दी है और वह उनसे दोबारा बात करेंगे। (एजेंसी एडिटेट)

Manoj jarange and abdul sattar speaks on phone for maratha reservation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 05:27 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Manoj Jarange

सम्बंधित ख़बरें

1

पवार में पद तो शिंदे गुट में इंतजार! NCP में एंट्री को लेकर उत्साह, शिंदे से शिवसेना निराश

2

पार्टी चिन्ह विवाद पर सुनवाई में देरी, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- न्याय का पहिया इतना धीमा क्यों?

3

दही हांडी के जश्न के बीच एकनाथ शिंदे के साथ बड़ा हादसा, स्टेज गिरा, मची अफरा-तफरी

4

शिंदे की बबीता लड़ रही ठाकरे पैनल से चुनाव! बेस्ट चुनाव में आदित्य को अंधेरे में रखने का आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.