मनोज जरांगे, शरद पवार-MVA का आदमी, प्रसाद लाड और प्रवीण दरेकर का आरोप

महाराष्ट्र विधान परिषद में बीजेपी विधायक दल के नेता प्रवीण दरेकर और विधायक प्रसाद लाड ने रविवार को मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल पर जोरदार हमला बोला। दरेकर और लाड ने कहा कि मनोज जरांगे ईडब्ल्यूएस आरक्षण के हत्यारे हैं। वह शरद पवार और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के इशारे पर काम कर रहे हैं।
बीजेपी ने मनोज जरांगे को बताया शरद पवार-MVA का आदमी
शरद पवार और मनोज जरांगे (फोटो: पीटीआई/एक्स)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई. महाराष्ट्र विधान परिषद में बीजेपी विधायक दल के नेता प्रवीण दरेकर और विधायक प्रसाद लाड ने रविवार को मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल पर जोरदार हमला बोला। दरेकर और लाड ने कहा कि मनोज जरांगे ईडब्ल्यूएस आरक्षण के हत्यारे हैं। वह शरद पवार और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के इशारे पर काम कर रहे हैं।

इससे पहले मनोज जरांगे ने विधायक राजेंद्र राऊत पर देवेंद्र फडणवीस का आदमी होने का आरोप लगाया, जिसके बाद विधायक दरेकर और लाड ने जरांगे पर पलटवार किया। मराठा आरक्षण के मुद्दे को छोड़कर मनोज जरांगे राजनीतिक रुख अपना रहे हैं। विधायक लाड ने कहा कि बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस को लेकर जरांगे के बयान गुस्ताखी नहीं तो और क्या कहें? यदि कोई भी भाजपा, फडणवीस के पक्ष में बोलता है, तो जरांगे उसकी आलोचना करने लगते हैं हर किसी को भाजपा, फडणवीस का आदमी बता देते हैं। जबकि ये खुद शरद पवार और महाविकास अघाड़ी के आदमी हैं। इन्होंने मराठा समाज को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मनोज जरांगे को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो चर्चा में आएं। फडणवीस की गलती दिखाएं और हिम्मत है तो महाराष्ट्र में 288 उम्मीदवार उतारें, हम मजबूती से मुकाबला करेंगे।'

जरांगे, ईडब्ल्यूएस आरक्षण के हत्यारे

प्रवीण दरेकर ने कहा कि मनोज जरांगे ईडब्ल्यूएस आरक्षण के हत्यारे हैं। उनके बदलते रंग को ईडब्ल्यूएस के संबंध में उनकी पहली भूमिका और अब उनकी मांग से देखा जा सकता है। मनोज जरांगे फेल हो गए। मराठा प्रश्न का आंदोलन खड़ा हुआ, लोकप्रियता प्राप्त हुई। लेकिन अब आरक्षण को छोड़कर वे राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं। अब मराठों की उनके प्रति प्रतिक्रिया कम होती जा रही है। इसलिए वे हताशा के कारण देवेंद्र फडणवीस की आलोचना कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com