- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Aimim Will Contest The Assembly Elections On Its Own Imtiaz Jaleel
MVA से गठबंधन प्रस्ताव पर जवाब नहीं मिला तो AIMIM अपने बूते पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव: जलील
- Written By: शुभम सोनडवले
आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से गठबंधन को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) प्रस्ताव भेजा था लेकिन एमवीए से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं मिला है। इसी बीच इम्तियाज जलील ने शनिवार को कहा कि यदि एमवीए गठबंधन के प्रस्ताव का 9 सितंबर तक जवाब नहीं देता है तो पार्टी अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी।

(फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
नागपुर. आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से गठबंधन को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) प्रस्ताव भेजा था लेकिन एमवीए से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं मिला है। इसी बीच इम्तियाज जलील ने शनिवार को कहा कि यदि एमवीए गठबंधन के प्रस्ताव का 9 सितंबर तक जवाब नहीं देता है तो पार्टी अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी।
जलील ने कहा कि एआईएमआईएम उन चंद सीट पर चुनाव लड़ना चाह रही है जहां उसका मजबूत प्रभाव है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि एआईएमआईएम महसूस करती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाना चाहिए। इस गठबंधन में एकनाथ की शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अन्य घटक दल हैं।
उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम और शिवसेना (यूबीटी) की विचाराधाराएं भिन्न-भिन्न होने के बाद वे ‘राजनीतिक बाध्यता’ के कारण एवं राज्य के किसानों एवं लोगों के हित में एमवीए के साथ गठजोड़ करने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक-दो महीने में चुनाव होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
यह भी पढ़ें: शिवाजी महाराज ने ED की तरह की थी जबरन वसूली, स्वामी गोविंददेव गिरी का विवादित बयान
जलील ने कहा कि एआईएमआईएम की एमवीए– कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की राकांपा (एसपी) के नेताओं के साथ उन सीट पर चुनाव लड़ने के अपने इस प्रस्ताव पर कुछ बातचीत की है जहां पार्टी मजबूत है। उन्होंने कहा कि एमवीए ने एआईएमआईएम के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुछ समय मांगा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, “हमने कई सीट का प्रस्ताव नहीं दिया है।” उन्होंने कहा, “हमने बहुत इंतजार किया है। अगर वे आखिरी समय में हमें साथ लेने से इनकार कर देते हैं तो क्या होगा? अगर वे नौ सितंबर तक जवाब नहीं देते हैं, तो हम अपने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए फॉर्म वितरित करना शुरू कर देंगे। हम तय करेंगे कि राज्य में एआईएमआईएम कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी। हम अपनी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऑफर, हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए, ऐसे करें आवेदन
वर्ष 2019 के पिछले चुनाव में एआईएमआईएम ने 44 सीट पर चुनाव लड़ा था जिसमें दो पर वह विजयी रही थी। भाजपा को तब 105, अविभाजित राकांपा को 56 और शिवसेना को 54 एवं कांग्रेस को 44 सीट मिली थी। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि वे मंच पर केवल तीन कुर्सियां चाहते हैं…शरद पवार, उद्धव ठाकरे और नाना पटोले (प्रदेश कांग्रेस प्रमुख) की। वे नहीं चाहते कि हम मंच पर चौथी पार्टी बनें।” औरंगाबाद लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले जलील ने कहा कि उनकी पार्टी को एमवीए के साथ गठबंधन से बहुत लाभ नहीं होगा, लेकिन अगर वह एआईएमआईएम को साथ नहीं लेती है तो विपक्षी गठबंधन को भारी नुकसान हो सकता है। (एजेंसी एडिटेट)
Aimim will contest the assembly elections on its own imtiaz jaleel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक और जलगांव में महायुति की बगावत खत्म, प्रसाद हीरे और रेश्मा काले पीछे हटे
Jun 14, 2026 | 09:38 AMकोलंबो से सिडनी जा रहे विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बची 233 यात्रियों की जान; देखें खौफनाक VIDEO
Jun 14, 2026 | 09:38 AMगड़चिरोली में सूखे वन तालाबों से बढ़ा संकट, प्यासे वन्यजीव गांवों की ओर, मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा
Jun 14, 2026 | 09:34 AMBharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
Jun 14, 2026 | 09:23 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में घमासान, यशोमती और सपकाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप
Jun 14, 2026 | 09:22 AMगोंदिया के 96 गांव बाढ़ के रेड जोन में, छह नदियों से बैकवाटर का खतरा बढ़ा
Jun 14, 2026 | 09:17 AMGemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा
Jun 14, 2026 | 09:17 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














