उद्धव ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

क्या ठाकरे गुट में होगी बड़ी टूट? 7 सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने की अटकलों से सियासत गरमाई

Shiv Sena UBT Crisis: शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे ने मातोश्री पर अहम बैठक बुलाई है। भविष्य की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अपूर्वा नायक

Shiv Sena UBT Crisis News: ऑपरेशन टाइगर की हलचल मची हुई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शिवसेना (यूबीटी) के 9 में से 7 सांसद शिवसेना (शिंदे गुट) के संपर्क हैं। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज रविवार को अपने आवास मातोश्री पर पार्टी सांसदों को अहम बैठक बुलाई है।

इसमें पार्टी के असली टाइगर की अग्निपरीक्षा होगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से ठाकरे गुट के 7 सांसदों ने हाल में दिल्ली में मुलाकात की थी। चर्चा है कि वे पार्टी बदलकर शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इस पृष्ठभूमि पर ठाकरे गुट के सांसदों की बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी बैठक

बताया जाता है कि बैठक में निकाय चुनाव, महाविकास आघाड़ी में तालमेल और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के सभी सांसदों को मुंबई में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

चुनाव आयोग बना BJP का एजेंट : राऊत

मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्री संजय राऊत ने पुणे में केंद्र अमित शाह और देश की संवैधानिक संस्थाओं पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति और विपक्षी एकजुटता को लेकर कहा कि राहुल गांधी ईमानदार नेता है।

शरद पवार सीनियर नेता है और वे पहल करें तो विपक्षी एकता संभव है। साथ ही कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। विधायकों या नेताओं को तोड़ना एक राजनीतिक विकृती है और मोदी-शाह के राज में इस विकृति ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे