एकनाथ शिंदे की सुरक्षा को लेकर शिवसेना नेता का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की राजनीति में मचा हड़कंप
Eknath Shinde Security Threat Claim: शिवसेना नेता दत्ता मगर के एक बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Security Threat Claim News: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की जान को पूर्व डीसीएम अजित पवार की तरह बड़ा खतरा है। यह आशंका शिवसेना नेता दत्ता मगर ने जताई है। मगर, पंचायत मालशिरस समिति के सभापति हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि अजित पवार की विमान दुर्घटना में किस तरह मौत हुई।
जिस प्रकार पूर्व डीसीएम के खिलाफ साजिश रची गई। उसी तरह हमारे नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ भी हो सकता है। ऐसे में उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।महायुति सरकार में रहते हुए शिवसेना नेता के इस आरोप खलबली मच गई है।
28 जनवरी को एक विमान हादसे में अजित पवार की मौत हो गई थी। इसके बाद इस हादसे को लेकर कई तरह की आशंका व्यक्त की गई। ख़ास कर राकां शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने इस हादसे के पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
2011 तक सरकारी जमीन पर रहने वालों को मालिकाना हक, घरों को मिलेगी सनद… राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा ऐलान
छत्रपति संभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 4 अगस्त तक तेज वर्षा की चेतावनी
Virar-Alibaug Corridor: राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा कदम, MSRDC को सौंपी गई पालघर की सरकारी जमीन
NEET Re-Exam Result: बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं, याचिकाकर्ताओं पर ठोका ₹5,000 का जुर्माना
NDA की बैठक में शाह के साथ नजर आए शिंदे
हाल ही में दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक के बाद फोटो सेशन में एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ नजर आए थे। इसे लेकर शिंदे गुट काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि दिल्ली का भाजपा नेतृत्व महाराष्ट्र की राजनीति में शिंदे की ताकत और प्रभाव को भली-भांति जानता है। यही वजह है कि पीएम मोदी के साथ शाह हमारे नेता शिंदे को उचित सम्मान दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
रोहित पवार को सपोर्ट करने पहुंचे शिवसेना नेता
दत्ता मगर पंढरपुर में राकां विधायक रोहित पवार की भूख हड़ताल को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। वहीं पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने शिंदे के खिलाफ कथित रूप से रची जा रही साजिश को लेकर बड़ा दावा किया।
